Categories: देश

Rourkela News: ‘स्पाइडर मैन’ बनकर चलाई बाइक, कुछ दूर चलते ही हो गया 15,000 का चालान

तोड़ने पर 15,000 रुपये का चालान काटा गया,पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया

Published by

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट: ओड़िशा के राउरकेला में फिल्मी अंदाज़ में सड़क पर स्टंट दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार को शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक युवक स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर तेज रफ्तार से बाइक चलाता नज़र आया। न तो उसने हेलमेट पहना था और न ही गाड़ी की स्पीड पर काबू था। सबसे बड़ी बात यह कि बाइक का साइलेंसर भी मॉडिफाइड था, जिस से कान फोड़ने वाली आवाज़ निकल रही थी। उस राश्ते से आने वाले सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

Gujarat Earthquake News: गुजरात के कच्छ में 7 मिनट के अंतराल में 2 बार डोली धरती, तीव्रता जान उड़ जाएंगे होश

15,000 रुपये का चालान काटा गया

ट्रैफिक पुलिस की नज़र जब इस अनोखे “स्पाइडर-मैन” पर पड़ी, तो तुरंत उसे रोक लिया गया। पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नतीजतन, उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया और नियम तोड़ने पर 15,000 रुपये का चालान काटा गया। इसमें हेलमेट न पहनने, स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने की धाराएँ शामिल थीं। 

गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया गया

घटना के समय सड़क पर मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन जब पुलिस ने युवक को पकड़ लिया तो भीड़ में चर्चा का विषय बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया और लोग तरह-तरह की टिप्पणियाँ करने लगे। किसी ने इसे मज़ाकिया बताया तो किसी ने गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया।

Related Post

Jammu-Kashmir: जम्मू में पुल से नीचे गिरी बस, जख्मी हुए 20 लोग, दर्द से कराह रहे स्कूल के बच्चे

सड़क सुरक्षा के नियम सब पर समान रूप से लागू होते हैं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा के नियम सब पर समान रूप से लागू होते हैं। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा यह भी कहा कि सड़क पर “स्पाइडर-मैन” बना बाइक सवार, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 15 हजार का जुर्माना लगेगा चाहे कोई साधारण नागरिक हो या फिर किसी फिल्मी किरदार की नकल करने वाला। सड़क पर हीरो बनने की कोशिश खुद की और दूसरों की जान के लिए खतरा साबित हो सकती है। अधिकारी लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

सार्वजनिक सड़कों पर नियम तोड़ना गलत है

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बाकी लोग सबक लें। मनोरंजन के लिए फिल्मी किरदार बनना गलत नहीं है, लेकिन इसे सार्वजनिक सड़कों पर नियम तोड़ते हुए करने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कानून के सामने सभी बराबर हैं। चाहे कोई खुद को स्पाइडर-मैन समझे या सुपरहीरो, लेकिन सड़क पर जिम्मेदारी से गाड़ी चलाना ही असली बहादुरी है।

अब मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, धन की होगी वर्षा…बस आजमा लें इन वास्तुओं के ये 6 चमत्कारी उपाय

Published by

Recent Posts

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026