Categories: देश

Ranchi Crime: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लेवी वसूलने पहुँचे चार अपराधी हथियार संग गिरफ्तार

Ranchi Crime: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे निर्माण स्थल के पास की गई, जहां अपराधी लेवी वसूलने और फायरिंग करने की फिराक में पहुँचे थे।

Published by Swarnim Suprakash

रांची से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Ranchi Crime: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे निर्माण स्थल के पास की गई, जहां अपराधी लेवी वसूलने और फायरिंग करने की फिराक में पहुँचे थे।

अपराधियों की पहचान एवं बरामदगी

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सहजाद आलम, साहिल कुमार, रोहित कुमार और फरहान कुरैशी के रूप में हुई है। सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, 50 राउंड जिंदा कारतूस, तीन बाइक, चार मोबाइल फोन और रंगदारी से वसूला गया 22 हज़ार रुपये बरामद किया।

Related Post

Odisha: कलेक्टर की स्कूल औचक निरीक्षण में खुली पढ़ाई की पोल, सामान्य अंग्रेज़ी भी नहीं पढ़ पाए कक्षा 8 के छात्र

फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुई गोलीबारी में भी थी संलिप्तता

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ मणि भूषण और थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। अभियान एसपी राकेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के गिरोह के लिए काम करते हैं। यही नहीं, 4 जुलाई को सिंगरा फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुई गोलीबारी की वारदात में भी सहजाद आलम और साहिल कुमार की संलिप्तता रही थी, जिसमें एक मजदूर घायल हुआ था।

आपराधिक नेटवर्क की तफ्तीश जारी

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में रंगदारी और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। चारों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है और उनके आपराधिक नेटवर्क की तफ्तीश जारी है।
पलामू पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में काम कर रहे ठेकेदारों और मजदूरों को राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई कर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।

Rahul Gandhi…प्रधानमंत्री? सवाल को गंदा इग्नोर कर गईं Dimple Yadav, वीडियो देख सोनिया गांधी को भी लगेगा झटका

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026