Categories: देशधर्म

रामलला मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस 2026: राम मंदिर का तीसरा प्रतिष्ठा दिवस समारोह, अयोध्या में उत्सव जानें शुभ मुहूर्त

Ramlala Pratishtha Divas 2026: अपने धाम अयोध्या में प्रभु श्री राम बालस्वरूप में और राजा राम के रूप में विराजमान है. साल 2026 में 22 जनवरी को उनकी तीसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है.

Published by Tavishi Kalra

Ramlala Pratishtha Divas 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा. यह अयोध्या राम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ है. इस खास और विशेष मौके पर दुनिया के हर कोने से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.

श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री राम दुनिया भर के हिन्दुओं के आराध्य हैं. त्रेतायुग में जन्में श्री राम ने मनुष्य रूप में लीला की. भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है. जैसे भगवान कृष्ण का मन मोहक बालस्वरूप है उसी प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीरामचन्द्र जी का भी एक मनमोहक बालस्वरूप है. श्री अयोध्या धाम में, भगवान श्रीराम के बालस्वरूप को रामलला के नाम से जाना जाता रहा है.

भगवान रामलला का मन्दिर हजारों वर्षों से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में विद्यमान था, लेकिन 16वीं शताब्दी में विदेशी आक्रान्ता बाबर के द्वारा मन्दिर को तोड़ दिया गया था. जिसके बाद से जन्मभूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही है. 

Related Post

लगभग 500 वर्ष बाद पुनः जन्मभूमि जहां माना जाता है कि, इसी स्थान पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, पुनः वहीं भव्य राममन्दिर का पुनर्निर्माण किया गया है. श्री रामलाल का मंदिर साल 2024 में बन कर तैयार हुआ और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई. यह दिन बहुत शुभ था, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि जैसे योग इस मुहूर्त में बनें. इस अवसर को दीपावली की तरह मनाया गया. 

इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:54 रहेगा.

रामलला का प्रतिष्ठा दिवस हर साल दीपवाली के समान मनाया जाता है क्योंकि इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस साल यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ रहा है. इस दिन गणेश जंयती का पर्व भी मनाया जाएगा.

Ank Jyotish: 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्में लोगों का क्या है मूलांक? जानें अपने जीवन के रहस्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026

रंग लाई पटियाला के किसान की बेटी की मेहनत, UPSC में सिमरनदीप कौर ने हासिल किया 15वां रैंक; जानें कहानी

Simrandeep Kaur: सिमरनदीप की सफलता की कहानी आज देश के हर युवा उम्मीदवारों के लिए…

March 7, 2026

IPS wedding: दो आईपीएस अधिकारी बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दुल्हन है लेडी सिंघम, दूल्हे की है ये खासियत!

IPS wedding: उत्तर प्रदेश पुलिस में खुशखबरी है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और…

March 7, 2026