Categories: देश

Rajasthan News: पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला,  खुद ट्रेन से कटकर दी जान, 5 साल से चल रहा विवाद, दो दिन बाद कोर्ट में थी तलाक की तारीख

Rajasthan News:  झुंझुनूं जिले में सोमवार तड़के खौफनाक वारदात सामने आई। इंडाली निवासी व RAC कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने घरेलू कलह के चलते पत्नी कविता और बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, उसकी दो अंगुलियां हाथ से कटकर अलग हो गईं। बेटे की गर्दन पर भी गहरे घाव आए। घटना के बाद राजकुमार रतन शहर रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

Published by Mohammad Nematullah

विजेंदर शर्मा की रिपोर्ट, Rajasthan News:  झुंझुनूं जिले में सोमवार तड़के खौफनाक वारदात सामने आई। इंडाली निवासी व RAC कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने घरेलू कलह के चलते पत्नी कविता और बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, उसकी दो अंगुलियां हाथ से कटकर अलग हो गईं। बेटे की गर्दन पर भी गहरे घाव आए। घटना के बाद राजकुमार रतन शहर रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार की वारदात

पुलिस के अनुसार, किसान कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अलसुबह करीब 4.30 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में राजकुमार ने तलवार से पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए। चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सुबह 5 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार दो दिन पहले ही अपने गांव इंडाली से तलवार लाकर घर में छुपाकर रखा था। इससे साफ जाहिर होता है कि उसने वारदात की योजना पहले से बना रखी थी।

Related Post

SMS अस्पताल जयपुर रेफर

हमले में पत्नी कविता का हाथ बुरी तरह घायल हुआ और उसकी दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। बीडीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया। बेटे की गर्दन पर गहरे घाव हैं और उसका इलाज झुंझुनूं में जारी है। परिजनों के अनुसार, राजकुमार 16 अगस्त को ही RAC की ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। लौटते ही विवाद और तल्खी बढ़ गई। दो दिन तक तनाव का माहौल रहा और फिर सोमवार सुबह यह वारदात हो गई।

20 अगस्त को तलाक की तारीख

पति-पत्नी के बीच पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था और 20 अगस्त को तलाक की अगली तारीख थी। पुलिस का मानना है कि इसी तनाव और दबाव ने राजकुमार को हिंसक बना दिया। पत्नी-बेटे पर हमला करने के बाद राजकुमार घर से निकल गया और थोड़ी देर बाद रतन शहर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली थाना पुलिस और सब इंस्पेक्टर सीताराम ओला मौके पर पहुंचे। तलवार जब्त कर ली गई। ओला ने बताया कि शुरुआती जांच में गृह क्लेश और तलाक का दबाव ही वारदात की मुख्य वजह सामने आई है। एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी SMS अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, बेटा झुंझुनूं में उपचाराधीन है और पति ने आत्महत्या कर ली। यह घटना समाज के लिए भी सबक है कि घरेलू विवाद का हल बातचीत और कानूनी रास्तों से ही निकल सकता है, हिंसा और आत्महत्या से नहीं।

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026