Home > देश > Railway RAC Ticket: क्या अब RAC टिकट पर मिलेगा पूरा, संसदीय समिति ने कही ऐसी बात…!

Railway RAC Ticket: क्या अब RAC टिकट पर मिलेगा पूरा, संसदीय समिति ने कही ऐसी बात…!

Railway RAC Ticket Refund: ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए RAC टिकट हमेशा परेशानी का कारण रहा है. पूरा किराया देने के बाद भी आधी बर्थ मिलना अब सवालों के घेरे में है. संसदीय समिति ने इस व्यवस्था पर अपनी राय दी है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 8, 2026 11:11:36 AM IST



Railway RAC Ticket Refund: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लंबी दूरी हो या छोटी, ट्रेन आज भी सबसे भरोसेमंद और किफायती साधन मानी जाती है. लेकिन टिकट बुक करते समय कई यात्रियों का टिकट RAC (Reservation Against Cancellation) में चला जाता है. ऐसे में पूरा पैसा देने के बाद भी यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिल पाती.

RAC टिकट में दो यात्रियों को एक ही बर्थ शेयर करनी पड़ती है. यानी सुविधा आधी मिलती है, लेकिन किराया पूरा लिया जाता है. कई बार चार्ट बनने के बाद भी टिकट RAC ही रहता है और यात्री को मजबूरी में उसी हालत में सफर करना पड़ता है.

 संसदीय समिति की सख्त राय

संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. समिति का कहना है कि RAC टिकट वाले यात्रियों से पूरा किराया लेना गलत है. जब यात्री को पूरी सुविधा नहीं मिल रही, तो उससे पूरा पैसा लेना सही नहीं है.

समिति ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि ये पुरानी व्यवस्था अब बदलनी चाहिए. चार्ट बनने के बाद भी जिन यात्रियों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिलती, उनसे पूरा किराया लेना सही नही है. इससे यात्रियों के साथ अन्याय होता है.

 रिफंड देने की सलाह

समिति ने रेलवे मंत्रालय को सुझाव दिया है कि ऐसे यात्रियों को आंशिक रिफंड दिया जाए. यानी अगर टिकट RAC में ही रह जाता है और कन्फर्म नहीं होता, तो किराए का कुछ हिस्सा वापस मिलना चाहिए. इससे यात्रियों को सीधा फायदा होगा.

 मौजूदा नियम क्या कहते हैं

फिलहाल नियम ये है कि RAC टिकट बुक करते समय पूरा किराया लिया जाता है. टिकट कन्फर्म हो या न हो, किराया वही रहता है. अगर यात्री ने टिकट कैंसिल नहीं किया या समय पर TDR फाइल नहीं किया, तो कोई रिफंड नहीं मिलता.

 IRCTC के नियम

IRCTC के अनुसार, अगर RAC ई-टिकट कैंसिल नहीं किया गया या ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक TDR दाखिल नहीं किया गया, तो किराया वापस नहीं किया जाता. अगर एक ही टिकट में कुछ यात्रियों का टिकट कन्फर्म है और कुछ RAC या वेटिंग में हैं, तो सभी यात्रियों के लिए टिकट कैंसिल करने पर ही रिफंड मिलता है.

 कुछ ट्रेनों में RAC पर सफर बंद

इस साल से रेलवे ने कुछ ट्रेनों में RAC यात्रियों को चढ़ने की अनुमति ही नहीं दी है. इनमें अमृत भारत एक्सप्रेस की कई ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों में RAC टिकट होने पर यात्रा की इजाजत नहीं दी जाती. RAC पर प्रतिबंध वाली कुछ मेन ट्रेनें:

 कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
 डिब्रूगढ़–लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस
 न्यू जलपाईगुड़ी–नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
 अलीपुरद्वार–बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
 हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
 तिरुवनंतपुरम–तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस
 

  

Advertisement