Categories: देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

PM Modi Greater Noida Visit: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में रूस एक भागीदार देश के रूप में शामिल हो रहा है.

Published by Sohail Rahman

International Trade Show: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे. जहां वो उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (Uttar Pradesh International Trade Show-2025) का उद्घाटन करेंगे. देश में मेक इन इंडिया (Make in India) और वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) पहल को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ऐसा करने जा रहे हैं.

क्या है इस मेले का उद्देश्य? (What is the purpose of this fair?)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 25 सितंबर को विकसित भारत के हमारे संकल्प के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी नई गति मिलेगी. इस आयोजन से दुनिया को आईटी सेक्टर से लेकर टेक्सटाइल तक भारत की क्षमताएं देखने को मिलेंगी. यह निर्यातकों, छोटे व्यवसायों और सभी के लिए नए अवसर खोलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के तीन मुख्य उद्देश्य हैं: नवाचार, एकीकरण और अंतरराष्ट्रीयकरण.

किस थीम के तहत आयोजित हो रहा ये मेला? (Under what theme is this fair being organized?)

इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार तीन-स्तरीय खरीदार रणनीति के तहत अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, घरेलू बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) खरीदारों और घरेलू बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) खरीदारों को लक्षित करेगी, जिससे निर्यातकों, छोटे व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए नए व्यापार अवसर पैदा होंगे. यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक ‘Ultimate Sourcing Begins Here’ थीम के तहत आयोजित किया जाएगा.

Related Post

इस मेले में भागीदार के रूप में शामिल हो रहा रूस (Russia is participating in this fair as a partner)

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 राज्य की विविध हस्तशिल्प परंपराओं, आधुनिक उद्योगों, जीवंत छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) और उभरते उद्यमियों को एक ही मंच पर प्रदर्शित करेगा. हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयुष जैसे प्रमुख क्षेत्रों के सभी हितधारक भाग लेंगे. उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में भागीदार देश के रूप में भाग लेगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और दीर्घकालिक सहयोग के लिए नए रास्ते खुलेंगे और रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, इस व्यापार मेले में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C ग्राहकों के आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- 

‘मुसलमानों अयोध्या छोड़ो-नहीं बनने देंगे कोई मस्जिद’ विनय कटियार ने ये क्या कह दिया?

25th September weather update: कहीं उमस से बेहाल लोग, तो कहीं बारिश का कहर! जानिए अपने शहर के मौसम हाल

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026