Home > देश > राफेल पर सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ऑपरेशन सिंदूर वाले एयरबेस से रचा इतिहास

राफेल पर सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ऑपरेशन सिंदूर वाले एयरबेस से रचा इतिहास

Droupadi Murmu in Rafael: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरी है. इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By: Heena Khan | Last Updated: October 29, 2025 12:37:21 PM IST



President Droupadi Murmu: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरी है. इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह उड़ान न केवल उनकी साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक थी, बल्कि दुनिया के सामने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दर्शाती थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रचा इतिहास 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। इस मौके पर उन्होंने पीछे की सीट से हाथ हिलाकर विदाई दी, जबकि पायलट आगे बैठे थे। यह पल भारतीय सेना के पराक्रम और राष्ट्र के लिए एक गौरव का प्रतीक था। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मु ने 8 अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान भी उड़ाया था।

Advertisement