Categories: देश

PM मोदी की रैली के लिए अधिकारियों ने धान के खेत में डलवाए पत्थर, गुस्से में बुजुर्ग महिला ने पूछा- ‘आप लोग इंसान हैं या राक्षस’

PM Modi Namrup Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार यानी 20 दिसंबर से असम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे नामरूप में जाएंगे. इस बीच उनके दौरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, जनसभा स्थल तैयार करने के लिए एक बुजुर्ग महिला के पके हुए धान के खेत में जबरन पत्थर डलवा दिए गए, जिससे लोगों में गुस्सा है.

Published by Hasnain Alam

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 दिसंबर को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘बैम्बू ऑर्किड्स टर्मिनल–2′ के उद्घाटन से होगी. साथ ही भारत रत्न डॉ. गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का भी पीएम मोदी अनावरण करेंगे. साथ ही एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वे 21 दिसंबर को डिब्रूगढ़ के नामरूप दौरे पर रहेंगे.

इस बीच पीएम मोदी के नामरूप दौरे से पहले एक विवाद शुरू हो गया है. पीएम मोदी की रैली को लेकर जनसभा स्थल तैयार करने के लिए अधिकारियों ने एक बुजुर्ग महिला के पके हुए धान के खेत में जबरन पत्थर डलवा दिए. इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है.

बुजुर्ग महिला की हो गई बर्बाद

बुजुर्ग महिला ने, जिसके खेत में पत्थर डलवाए गए और उसकी फसल बर्बाद हो गई, उसने अधिकारियों से अपना गुस्सा जाहिर किया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वह अधिकारियों से पूछती हैं- ‘क्या आप लोग इंसान हैं या राक्षस?’. फिहाल लोग प्रशासन पर दिखावटी तैयारियों के लिए किसानों की आजीविका को कुचलने का आरोप लगा रहे हैं.

गौरतलब है कि पीएम मोदी नामरूप में एक नए अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखने के लिए पहुंचने वाले हैं. नामरूप में 10,000 करोड़ रुपये की लागत नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र का निर्माण होना है.

संयंत्र से कृषि सहायता प्रणालियों को मिलने की उम्मीद

यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक इकोसिस्टम और कृषि सहायता प्रणालियों को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. प्रस्तावित यूनिट, जिसकी अनुमानित वार्षिक क्षमता 1.2 मिलियन मीट्रिक टन है. 

इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा- “प्रधानमंत्री की यात्रा सफल और बिना किसी रुकावट के हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, क्योंकि वह असम को दो बड़ी पहल- गुवाहाटी एयरपोर्ट और नामरूप अमोनिया-यूरिया प्लांट- तोहफे में देने वाले हैं.”

‘परीक्षा पर चर्चा’ भी करेंगे पीएम मोदी

यहां यह भी बता दें कि पीएम मोदी अपने असम दौरे के दूसरे दिन यानी 21 दिसंबर की सुबह, ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुत्र नदी में नौकायन के दौरान छात्रों के साथ विशेष संवाद करेंगे. फिर वे पश्चिम बोरागांव में असम आंदोलन के 855 शहीदों की स्मृति में बने नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा भी करेंगे.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026