Categories: देश

पीएम किसान 21वीं किस्त, क्यों रुका है आपका पैसा? यहां जानिए श‍िकायत और समाधान के तरीके

PM Kisan Samman Nidhi Yojana|21st Installment|PM Modi|Rupees Two Thousand Transfer|Farmers|eKYC|Complaint Helpline|Uttar Pradesh Farmers|Direct Benefit Transfer|Helpdesk Query Form

Published by DARSHNA DEEP

PM Kisan Samman Nidhi Yojna:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके बाद से देशभर के किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी के इस योजना के तहत, देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक के खातों में 2 हजार राशि सीधे DBT की गई है. 

यूपी में कैसा है किसानों का हाल?

प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से 21वीं किस्त के रूप में 9 करोड़ किसानों के खाते में 2 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर कर दिए हैं. बात करें उत्तर प्रदेश की तो, यूपी में इस बार में 2 करोड़ 15 लाख 71 हजार 323 किसानों के खातों में पैसे भेज दिए गए है. इसके अलावा पिछली किस्त के मुकाबले करीब 19 लाख से ज्यादा किसानों का नाम इस बार लिस्ट से कट गया है. 

किसानों को किस तरह से मिलेगा लाभ?

राजस्थान के 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ मिले चुके हैं, साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1000 हजार रुपये अतिरिक्त भी दिए जाएंगे. तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को 2 हजार की किस्त दी जा चुकी है. इसके साथ ही उन किसानों प्रदेश सरकार की किसान कल्याण योजना के तहत 1 हजार रुपये अलग से भी दिए जाएंगे. 

जानकारी के मुताबिक, 20वीं किस्त के बाद सरकार ने यह निर्देश दिया था कि पति-पत्नी दोनों का पैसा लेना, नाबालिग सदस्य को फायदा मिलना और 1 फरवरी 2019 के बाद खेत अपने नाम करना जैसे मामलों में किसानों को फिजिकल वेरिफिकेशन कराना भी पड़ सकता है. 

Related Post

पैसा नहीं मिलने की क्या है मुख्य वजह? 

अगर आपर खाते में 2 हजार रुपये की राशि नहीं आई है तो इसका सीधा मतलब हो सकता है ईकेवाईसी (eKYC) पूरी नहीं हुई होगी. इसके अलावा बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, तीसरा हो सकता है आपने जो जानकारी दी गई हो, वह अधूरी हो. चौथा, पीएम किसान की लिस्ट से नाम हट जाना और आखिरी, संदिग्ध सूची में नाम होना, जिसके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन बेहद ही अनिवार्य होता है. 

आप शिकायत कैसे करा सकतें हैं दर्ज?

शिकायत दर्ज कराने के लिए अगर आप पात्र हैं और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर ‘Helpdesk Query Form’ के माध्यम से अपनी शिकायत वहां पर दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर भी शिकायत करा सकते हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026