Categories: देश

झारसुगुड़ा में पर्शियन बिल्लियों की तस्करी का भंडाफोड़,मुंबई से कोलकाता ले जा रहे थे तस्कर, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ी गईं 20 पर्शियन बिल्लियां,जांच जारी

Odisha News: ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक दंपत्ति के पास से 20 पर्शियन नस्ल की बिल्लियाँ बरामद की गईं। शुरुआती जांच में इनके अवैध रूप से कोलकाता ले जाए जाने की बात सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के ब्रजराजनगर स्टेशन पर रुकने के दौरान आरपीएफ टीम को एक दंपत्ति पर शक हुआ। तलाशी में सामने आया कि मुंबई निवासी अमीन सैयद, अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था। उनके पास रखी अलग-अलग टोकरी में पर्शियन बिल्लियाँ पाई गईं। इनमें बड़ी और छोटी उम्र की कई बिल्लियाँ शामिल थीं।

Published by Mohammad Nematullah

अक्षय महाराणा की रिपोर्ट, Odisha News: ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक दंपत्ति के पास से 20 पर्शियन नस्ल की बिल्लियाँ बरामद की गईं। शुरुआती जांच में इनके अवैध रूप से कोलकाता ले जाए जाने की बात सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के ब्रजराजनगर स्टेशन पर रुकने के दौरान आरपीएफ टीम को एक दंपत्ति पर शक हुआ। तलाशी में सामने आया कि मुंबई निवासी अमीन सैयद, अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था। उनके पास रखी अलग-अलग टोकरी में पर्शियन बिल्लियाँ पाई गईं। इनमें बड़ी और छोटी उम्र की कई बिल्लियाँ शामिल थीं।

जांच से पता चला

जांच से पता चला कि इन बिल्लियों को कोलकाता के सांत्रागाछी क्षेत्र के एक फार्महाउस में बेचे जाने की योजना थी। यह नस्ल काफी महंगी और लोकप्रिय मानी जाती है, इसलिए इनकी तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। पकड़ी गई बिल्लियों की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें लापरवाही से लंबी यात्रा कराई जा रही थी। उनके पास न तो कोई वैध कागजात थे और न ही परिवहन की उचित अनुमति।

मुंबई से पकड़ा गया दो लाख का इनामी मोस्टवांटेड बुटन चौधरी, 15 गंभीर मामले हैं दर्ज, पटना एसटीएफ ने दबोचा

Related Post

कार्रवाई जारी

RPF ने सभी बिल्लियों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बिल्लियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक उपचार दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि दुर्लभ पालतू जानवरों की अवैध ढुलाई लगातार बढ़ रही है। इस बार उनकी चौकसी से 20 बिल्लियों को सही समय पर बचाया जा सका। फिलहाल दंपत्ति से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इनके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

FASTag Annual Pass: इन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा FASTag का एनुअल पास ? देखें पूरी लिस्ट

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026