Categories: देश

Odisha News:  रात के सन्नाटे में शहर में घूमता दिखा जंगली हाथी, मचा हड़कंप

Odisha News: ओडिशा के कंधमाल ज़िले के जी. उदयगिरि शहर में देर रात अचानक एक जंगली हाथी के घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। आमतौर पर यह इलाका हाथियों की आवाजाही से बहुत दूर माना जाता है, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना उस समय हुई जब ज्यादातर लोग घरों में आराम कर ने की तैयारी रहे थे।

Published by Mohammad Nematullah

अक्षय महाराणा की रिपोर्ट, Odisha News: ओडिशा के कंधमाल ज़िले के जी. उदयगिरि शहर में देर रात अचानक एक जंगली हाथी के घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। आमतौर पर यह इलाका हाथियों की आवाजाही से बहुत दूर माना जाता है, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना उस समय हुई जब ज्यादातर लोग घरों में आराम कर ने की तैयारी रहे थे। अचानक शिव मंदिर साहि इलाके के निवासियों ने देखा कि एक  हाथी गलियों में घूम रहा है। बताया जा रहा है कि यह हाथी अकेला था और संभवत: अपने झुंड से बिछड़ कर भटकते हुए शहर पहुंच गया। हाथी को देखकर लोग दहशत में आ गए। कई परिवारों ने हाथी के डर से दरवाज़े और खिड़कियाँ बंद कर लीं, तो वहीं कुछ लोग दूर से खड़े होकर वीडियो और तस्वीरें लेने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग समय रहते नहीं पहुंचता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Kejriwal छोड़िए…इन 4 नेताओं ने भी जेल से चलाई सरकार, Amit Shah के विस्फोटक इंटरव्यू के बाद मची हलचल

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से हाथी को धीरे-धीरे जंगल की ओर वापस ले जाने में सफलता पाई। इस दौरान पूरी कोशिश की गई कि हाथी को किसी तरह की चोट न पहुंचे और साथ ही इंसानों की सुरक्षा भी बनी रहे। सौभाग्य से किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहंचा। घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग अब भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं हाथी या उसका झुंड दोबारा न लौट आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रात में शहर की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई जाए और गश्त तेज की जाए।

Related Post

ग्रामीणों में दहशत

माना जाता है कि जंगलों में लगातार मानवीय दखल और प्राकृतिक आवास की कमी के कारण हाथी अक्सर गांव और कस्बों की ओर प्रबेश कर रहे हैं। भोजन और पानी की तलाश में ये जानवर भटक कर आबादी वाले क्षेत्रों तक आ जाते हैं। यही वजह है कि इंसान और हाथी के बीच टकराव की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं हाथी दिखे तो घबराने की बजाय तुरंत सूचना दें। विभाग बार-बार चेतावनी देता रहा है कि जंगली जानवरों को उकसाना या डराने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। शांत रहकर दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। यह घटना एक बार फिर इंसानों और जंगली जानवरों के बीच बढ़ते संघर्ष की ओर इशारा करती है। ऐसे में ज़रूरी है कि स्थानीय प्रशासन और वन विभाग मिलकर दीर्घकालिक समाधान खोजें ताकि इंसान और हाथी दोनों सुरक्षित रह सकें। 

एक महीने से रच रहा था हत्या की साजिश, निक्की मर्डर केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नाम सुन परिवार वालों के उड़े होश

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026