Categories: देश

PM Modi on Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, चेतावनी के साथ दिया ये कड़ा संदेश!

PM Modi on Trump Tariff: पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि देश के किसानों और पशुपालकों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, "मैं अपने छोटे उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूँगा, मैं गांधी की धरती से बोल रहा हूँ, चाहे मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, पशुपालक हों, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है।

Published by Ashish Rai

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ट्रंप के टैरिफ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में आर्थिक हितों पर आधारित राजनीति चल रही है, हर कोई अपनी मनमानी करने में लगा हुआ है, यह हम भली-भांति देख रहे हैं।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि देश के किसानों और पशुपालकों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “मैं अपने छोटे उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूँगा, मैं गांधी की धरती से बोल रहा हूँ, चाहे मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, पशुपालक हों, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों, पशुपालकों का कभी अहित नहीं होने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे सहने की अपनी शक्ति बढ़ाते रहेंगे।”

Nikki Murder Case: निक्की भाटी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, ससुर, जेठ और सास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पीएम ने व्यापारियों से की ये अपील

पीएम मोदी ने देश की जनता से भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाहे सजावटी सामान हो या उपहार, हमें अपने देश में बनी चीज़ें ही खरीदनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने व्यापारियों से विदेशी सामान बेचने से बचने की अपील की है।

Related Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार जीएसटी में सुधार कर रही है और दिवाली से पहले आपको एक बड़ा तोहफ़ा मिलेगा। जीएसटी सुधार से हमारे छोटे उद्योगों को काफ़ी सहायता मिलेगी और कई चीज़ों पर टैक्स कम होगा। इस दिवाली, चाहे व्यापारी वर्ग हो या हमारे परिवार के अन्य सदस्य, सभी को खुशियों का दोहरा बोनस मिलने वाला है।”

ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए बोले पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, “दुनिया ने देखा है कि कैसे भारत ने पहलगाम का बदला लिया है। सिर्फ 22 मिनट में आतंकवादियों का सफाया कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के पराक्रम और भारत के सुदर्शन चक्रधारी मोहन की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। वे हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, हालाँकि आज हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को नहीं छोड़ते, चाहे वे कहीं भी छिपे हों।”

HC के एक फैसले ने बढ़ा दी गौतम गंभीर की मुश्किलें, परिवार पर भी लटक रही तलवार…कहा-कोर्ट में नाम नहीं चलता

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026