Nepal Political Crisis: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी सुशीला कार्की, संसद हुई भंग

Nepal Political Crisis: नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी, उनके नाम पर Gen-Z के सभी गुटों में सहमति बन गई है.

Published by Swarnim Suprakash

Nepal Political Crisis: बताया जा रहा है कि नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी, उनके नाम पर Gen-Z के सभी गुटों में सहमति बन गई है. बता दें कि उनके नाम को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी जो अब लगभग तय मानी जा रही है. 

अंतरिम प्रधानमंत्री का हुआ चयन, संसद भंग

नेपाल में युवा पीढ़ी के द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शनों के बाद जिस राजनीतिक संकट का जन्म हुआ है उसके बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का फैसला किया गया है. बता दें की इसके साथ ही साथ ही नेपाल की संसद को भी भंग कर दिया गया है.

आज रात 9 शपथ ग्रहण कर सकतीं हैं सुशीला कार्की

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज की मौजूदगी में Gen-Z के नेतृत्वकर्ताओं ने एक बैठक की. उस बैठक में तय हुआ की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आज रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी. 

Related Post

व्यापारी बन कर भारत में घुस रहे हैं Nepal की जेल से भागे कैदी, SSB ने किया बड़ा खुलासा

सुशीला कार्की  का परिचय

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को विराटनगर में हुआ. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने कानून की पढ़ाई नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सटी से की है. जिसके बाद उनहोंने वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद और भ्रस्टाचार से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे. 

 

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026