Categories: देश

Mumbai Pollution: दिल्ली के बाद मुंबई की हवा हुई जहरीली, GRAP-4 लागू

Mumbai GRAP-4: जहां दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों को तंग कर रखा है वहीं मुंबई में भी अब प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है., जिसके चलते मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने ग्रेजुएटेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP 4) के तहत पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं.

Published by Heena Khan

Mumbai GRAP-4: जहां दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों को तंग कर रखा है वहीं मुंबई में भी अब प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है., जिसके चलते मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने ग्रेजुएटेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP 4) के तहत पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी “बहुत खराब” और “गंभीर” लेवल से ज़्यादा हो गई है. 

इन इलाकों में लागू हुआ GRAP-4 

जिन इलाकों में GRAP-4 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं, उनमें मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला-अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड शामिल हैं.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई की सिविक बॉडी, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इन इलाकों में कंस्ट्रक्शन और धूल उड़ाने वाली एक्टिविटीज़ रोक दी हैं, और दर्जनों कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नज़र रखी जा रही है. 50 से ज़्यादा साइट्स के लिए काम रोकने के नोटिस जारी किए गए हैं.

Related Post

इंडस्ट्रीज़ को दी चेतावनी 

बेकरी और मार्बल कटिंग यूनिट्स जैसी छोटी इंडस्ट्रीज़ को साफ़ तरीके अपनाने या सज़ा का सामना करने के लिए कहा गया है. नगर निगम अधिकारियों ने प्रदूषण कंट्रोल के उपाय लागू करने और एमिशन पर नज़र रखने के लिए हर ज़िले में मोबाइल टीमें तैनात की हैं. इन टीमों में इंजीनियर, पुलिस अधिकारी और GPS वाली गाड़ियां शामिल हैं. वहीं दिल्ली के बाद अब मुंबई के लोग प्रदूषण से परेशान हैं. वहीं अब मुंबई में भी दिल्ली की तरह प्रशासन और सरकार दोनों ही अलर्ट हो गई हैं. 

रोका गया कंस्ट्रकशन

मुंबई में बढ़ते एयर पॉल्यूशन की वजह से ग्रेप एक्ट IV लागू कर दिया गया है. शहर में कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ का काम रोक दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026