Vandebharat Train News: मेरठ से चलेगी देश की दूसरी लंबी दूरी की वंदेभारत, 783 km की दूसरी तय कर पहुंचेगी वाराणसी

Meerut Vandebharat Train Update: मेरठ से लखनऊ तक संचालित होने वाली वन्दे भारत ट्रेन अब अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। यह ट्रेन देश की सबसे दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। अभ्ज्ञी तक इस स्थान पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत थी।

Published by

पंकज गुप्ता की रिपोर्ट, Meerut Vandebharat Train Update: मेरठ से लखनऊ तक संचालित होने वाली वन्दे भारत ट्रेन अब अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। यह ट्रेन देश की सबसे दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। अभ्ज्ञी तक इस स्थान पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत थी। मेरठ से वाराणसी जाने वाली यह वंदे भारत देश में संचालित होने वाली दूसरी सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेनों में शामिल हो गई है। लखनऊ तक जाने में यह ट्रेन 500 से भी कम किलोमीटर तय करती थी लेकिन अब यह दूरी 783 हो गई है।

11 घंटे 50 मिनिट का होगा सफर

वंदे भारत ट्रेन की इस यात्रा की समय अवधि लगभग बारह घंटे की होगी। इस दौरान यह ट्रेन 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन रफ्तार 66 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हालांकि चलने की रफ्तार ज्यादा होगी लेकिन स्टेशन पर रुकने के कारण यह औसतन रूप से कुछ कम हो जाएगी।

Kailash Mansarovar Yatra News, Ghaziabad: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का सफल समापन, श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

किस स्टेशन पर किस समय पहुंचेगी वंदे भारत

  • मेरठ से चलने का समय सुबह 6.35 रहेगा
  • हापुड़ स्टेशन पर पहुंचेगी- 7.10 बजे
  • मुरादाबाद स्टेशन सुबह – 8.35 बजे
  • बरेली स्टेशन सुबह 10.04 बजे
  • लखनऊ जंक्शन दोपहर – 13.45
  • आयोध्या जंक्शन 15.53 बजे
  • वाराणसी जंक्शन शाम 18.25 बजे

वाराणसी से आते समय

Related Post
  • वाराणसी जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलेगी
  • आयेध्या जंक्शन सुबह 11.40 बजे
  • – लखनऊ जंक्शन दोपहर 13.40 बजे
  • बरेली स्टेशन शाम 17.13 बजे
  • – मुरादाबाद स्टेशन 18.50 बजे
  • हापुड़ जंक्शन शाम 20.10 बजे
  • मेरठ जंक्शन रात 21.05 बजे

अंटार्कटिका के नीचे छिपी है जन्नत…सफेद पहाड़ियां, खूबसूरत नजारा देख खो बैठेंगे होश; महान वैज्ञानिकों की खोज

7 स्टेशन पर होगा ब्रेक

मेरठ जंक्शन से चलकर यह ट्रेन अन्य 5 स्टेशन पर बीच में रुक अपने आखिरी स्टेशन वाराणसी तक पहुंचेगी। इसी क्रम में वाराणसी से चलकर बीच में पांच स्टेशन रुक कर मेरठ जंक्शन पहुंचेगी। जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनमें मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी हैं।

नवाबों की नगरी से तीर्थ स्थान का बढ़ा सफर

अभी तक वंदे भारत नवाबों की नगरी कहे जाने वाले और प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक चलती थी। लेकिन अब यह ट्रेन मेरठ को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और राम जन्म भूमि अयोध्या से भी जोड़ेगी।

ED Raid: आप नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026