Home > देश > Maharashtra Blast: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भयानक धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर घायल; तबाही का खौफनाक मंजर

Maharashtra Blast: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भयानक धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर घायल; तबाही का खौफनाक मंजर

Maharashtra Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टी में हुए धमाके में रविवार को करीब 15 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: March 1, 2026 11:28:55 AM IST



Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टी में हुए धमाके में रविवार, 1 मार्च को करीब 15 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए स्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘ एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में यह धमाका हुआ. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 

कंपनी में बड़ा धमाका 

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह नागपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव में मौजूद एम्युनिशन बनाने वाली कंपनी में धमाका हुआ. इस धमाके में 15 लोगों के मारे जाने और 18 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आई है. मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं. यह धमाका रविवार, सुबह 6.45 बजे नोनल क्रिम्पिंग प्लांट एरिया में हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई.

35 वर्कर थे अंदर मौजूद 

कर्मचारियों की शिफ्ट सुबह 6 बजे शुरू हो गई थी. धमाके के समय दो सुपरवाइज़र के साथ 35 वर्कर कंपनी में मौजूद थे. यह कंपनी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स की एक बड़ी मैन्युफैक्टरर है. जिसमें माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मटीरियल बनाया जाता है. 

फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर 

तभी अचानक धमाके शुरु हो गए. फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. कलमेश्वर पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरु किया. लोकल एम्बुलेंस की मदद से तुरंत घायलों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और SP हर्ष ए पोद्दार की देखरेख में बचाव कार्य हुआ. 

IG संदीप पाटिल ने दी जानकारी 

IG संदीप पाटिल ने कहा, ‘बचाव कार्य जारी है. एक्सपर्ट्स मौके पर हैं. वहीं SP पोद्दार ने कहा कि सीनियर अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरु कर दी है. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी सीनियर अधिकारियों के साथ टेक्निकल और साइंटिफिक जांच पक्का कर रहे हैं. एक्शन और ऑपरेशन की देखरेख की जा रही है.’ 

बता दें कि, यह घटना पिछले साल की एक फैक्ट्री में लगी बड़ी आग के ठीक बाद हुई है. इससे इंडस्ट्रियल बेल्ट में सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर एक बार फिर नई चिंताएं बढ़ गई हैं. अधिकारियों ने वजह का पता लगाना शुरु कर दिया है. जबकि घने धुएं और मलबे के बीच खोज और बचाव की कोशिशें जारी कर दी गई हैं. शवों के पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया जा सकता है.

Aaj Ka Mausam : मार्च की शुरुआत के साथ हीट वेव का हमला, दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ेगा पारा

Advertisement