Home > देश > LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक को लेकर कहा कि 'यह कोई नया नियम नहीं है.'

By: Preeti Rajput | Published: March 17, 2026 5:10:19 PM IST



LPG eKYC rule India: LPG गैस को लेकर देश के कई इलाकों से खबरें सामने आ रही हैं. गैस सिलेंडर्स की जमाखोरी और किल्लत की बातें भी सामने आ रही हैं. इसी बीच 15 मार्च की रात को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में कहा गया है कि ‘रसोई गैस के सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है. यदि ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आप गैस सिलेंडर अब बुकिंग नहीं कर पाएंगे. वहीं अब मंत्रालय की तरफ से स्पटीकरण जारी कर दिया गया है.

मंत्रायल का नया बयान

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक को लेकर कहा कि ‘यह कोई नया नियम नहीं है. मिनिस्ट्री का हालिया पोस्ट सरकार की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनसे ज़्यादा LPG कंज्यूमर्स को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए बढ़ावा दिया जा सके. eKYC की जरूरत उन LPG कंज्यूमर्स पर लागू होती है जिन्होंने अभी तक eKYC नहीं किया है.’ आगे लिखा कि ‘अगर आप नॉन-PMUY कस्टमर हैं और पहले कर चुके हैं, तो आपको इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है. PMUY कस्टमर्स को हर फाइनेंशियल ईयर में सिर्फ एक बार ऐसा करना होता है, वह भी सिर्फ 7 रिफिल के बाद टारगेटेड DBT सब्सिडी पाने के लिए, यानी 8वें और 9वें रिफिल पर’. 

  • eKYC घर बैठे आसानी से, फ्री में किया जा सकता है. 
  • किसी भी हालत में रिफिल की सप्लाई पर असर नहीं पड़ता है. 
  • eKYC ट्रांसपेरेंसी पक्का करता है. 
  • साफ एलिजिबिलिटी तय करता है, 
  • घोस्ट कंज्यूमर्स को हटाता है.
  •  LPG के डायवर्जन को रोकता है.

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

15 मार्च को क्या कहा था?

15 मार्च को मंत्रालय ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करना अब जरुरी है. यह प्रक्रिया गैस कनेक्शन की सही पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है. साथ ही उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द e-KYC पूरा करने की अपील की गई है.

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

Advertisement