Home > देश > लड़की के बाथरूम में कैमरा लगा मकान मालिक करता था ये काम, महिला ने किया ऐसा खुलासा, जान रेंट के मकान में रहने से पहले सोचेंगे 1000 बार

लड़की के बाथरूम में कैमरा लगा मकान मालिक करता था ये काम, महिला ने किया ऐसा खुलासा, जान रेंट के मकान में रहने से पहले सोचेंगे 1000 बार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म और मां को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई। आए दिन मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को दुबग्गा थाने में तहरीर दी।

By: Divyanshi Singh | Published: July 7, 2025 12:51:22 PM IST



Lucknow:लखनऊ के दुबग्गा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मकान मालिक ने किराएदार युवती के बाथरूम में कैमरा लगा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दुबग्गा पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने लगाए कई आरोप

पीड़िता मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है और दुबग्गा इलाके में किराए पर रह रही थी।पीड़िता के मुताबिक 24 जून को अचानक उसकी नजर बाथरूम में लगे कैमरे पर पड़ी। जब वह उसे बंद करने लगी तो मकान मालिक को इसकी जानकारी हो गई। वह आकर माफी मांगने लगा। उसने शिकायत की तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर लिया।

‘अगर तुम मेरे साथ…’, आस्था की आड़ में चर्च का पादरी लूट रहा था महिला की आबरू, भागकर पीड़िता पहुंची थाने, पुलिस वाले भी रह गए हैरान

दे रहा था हत्या और दुष्कर्म की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म और मां को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई। आए दिन मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को दुबग्गा थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

गर्लफ्रेंड ने फोन काटा तो 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा प्रेमी, फिर कैंची उठाकर ताबड़तोड़ गले पर किया वार, घर में बह गई खून की नदियां

हिंदुओं के घरों में घुसकर…, मुहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम युवकों ने किया ऐसा कांड, जमकर हुआ पथराव, आपस में भिड़े दो गुट

Tags:
Advertisement