Categories: देश

Kolkata Fire Incident: काल बनी आग! कोलकाता अग्निकांड में 7 मजदूरों की मिलीं लाशें, 21 अब भी लापता

Warehouse Fire: कोलकाता में एक ऐसा हादसा हो गया जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है. दरअसल, सोमवार सुबह पूर्वी कोलकाता में एक बड़े वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.

Published by Heena Khan

Warehouse Fire: कोलकाता में एक ऐसा हादसा हो गया जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है. दरअसल, सोमवार सुबह पूर्वी कोलकाता में एक बड़े वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है, इतना ही नहीं बल्कि वेयरहाउस में मौजूद 21 अन्य लोग अब भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि ये आग इतनी तेज़ी से फैली कि अंदर सो रहे मज़दूर वहाँ से भाग नहीं पाए. जानकारी के मुताबिक वेयरहाउस में सजावटी सामान रखने वाली एक यूनिट और एक मोमो फैक्ट्री थी. दोनों यूनिट में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ थे, जिससे कुछ ही मिनटों में ये बड़ा हादसा हो गया.

7 लोगों की हुई मौत

पुलिस ने शुरू में तीन मौतों की पुष्टि की थी. बाद में, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि बुरी तरह जले हुए सात शव बरामद किए गए हैं. शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. अधिकारियों का कहना है कि मलबे में तलाशी जारी है, इसलिए मरने वालों और लापता लोगों की संख्या अब भी बढ़ सकती है. यह हादसा आनंदपुर के नजीराबाद इलाके में हुआ, जो ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास एक घनी आबादी वाला इलाका है.

India-EU Trade Deal: टेक्सटाइल, फुटवियर, कारों और वाइन पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी; जानें और किन चीजों पर होगी डील?

Related Post

ऐसे लगी आग

रिपोर्ट्स की माने तो, रात में डेकोरेशन यूनिट में 25 लोग सो रहे थे, जबकि मोमो फैक्ट्री में तीन मज़दूर मौजूद थे. लापता लोगों में ज़्यादातर पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर ज़िलों के प्रवासी मज़दूर हैं. फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि डेकोरेशन यूनिट में थर्माकोल और दूसरी ज्वलनशील चीज़ों का बड़ा स्टॉक था. इसके अलावा, गोदाम में सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड खाना भी रखा था. इन सभी चीज़ों की वजह से आग तेज़ी से फैली.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं का सितम, UP में बरसेंगे ओले; जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026

भारतीय संग्रहालय में खिल उठे वसंत उत्सव के रंग

प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित वसंत उत्सव में संदीप भूतोड़िया द्वारा महाकवि जयदेव की कृति…

March 14, 2026