दुनिया के लिए एक कड़ा सबक, पीरियड्स के दर्द को मामूली समझना पड़ सकता है भारी

कर्नाटक से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocing Incident) सामने आया है, जहां पीरियड्स के दर्द (Painful Periods Pain) एक 19 साल की युवती ने दम तोड़ दिया.

Published by DARSHNA DEEP

Menstrual Pain Death: अगर आपको भी पीरियड्स के समय गंभीर दर्द होता है तो यह खबर आपके लिए है और साथ ही आपको अब सावधान होने की सबसे ज्यादा ज़रूरत है. कर्नाटक से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसने सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए और साथ ही अपनी बहनें, माताओं, पत्नी, बेटियों को भी सर्तक रहने के बारे में जानकारी देना न भूलें. 

पीरियड्स के दर्द ने कैसे ली जान?

दरअसल, मासिक धर्म (Menstruation) का गंभीर दर्द और उससे जुड़ी मानसिक पीड़ा एक ऐसी हकीकत है जिसे ज्यादातर बंद कमरों और दबी आवाज़ों तक सीमित रखा जाता है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां  19 साल की कीर्तना की दुखद कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब शारीरिक असहनीय दर्द के साथ मानसिक अकेलापन और सामाजिक उपेक्षा मिल जाती है, तो वह किसी की भी जान ले सकती है. 

कर्नाटक के तुमकुरु जिले के ब्याठा गांव (उरडीगेरे होबली) में 19 साल की कीर्तना की जान जाने की खबर ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. कलाबुरगी के सलहल्लि की रहने वाली कीर्तना दो महीने पहले नौकरी की तलाश में अपने मामा के घर आई थी. काम नहीं मिलने पर वह वहीं रह रही थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी अंदरूनी जंग इतनी खामोश और खतरनाक हो सकती है. 

मृतिका के परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मृतिका के परिजनों ने इस दुखद हादसे पर जानकारी देते हुए कहा कि कीर्तना लंबे समय से गंभीर पेट और माहवारी (Menstrual Pain) के दर्द से बेहद ही परेशान थी. यह दर्द इतना था कि वह कई बार अपने काम भी सही तरीके से नहीं कर पाती थी. जिस दिन यह हादसा हुआ, घर पर कोई मौजूद नहीं था. अकेलेपन और असहनीय तकलीफ के बीच उसने अपनी खुद की जान ले ली. यह खबर सामने आते ही फिलहाल, पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. 

शारीरिक दर्द और मानसिक स्वास्थ्य का है गहरा संबंध

चिकित्सा विज्ञान में इसे सिर्फ एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं माना जाता, बल्कि इसके पीछे हार्मोन्स और न्यूरोट्रांसमीटर का एक जटिल जाल होता है, जो सीधे तौर पर इंसान के जीने की इच्छा को पूरी तरह से प्रभावित कर देता है. इसके साथ ही  गंभीर मासिक धर्म दर्द (Dysmenorrhea) और PMDD (Premenstrual Dysphoric Disorder) जैसे आत्मघाती विचारों को जन्म देने की पूरी क्षमता भी रखता है. दरअसल, जब एक लड़की हर महीने ऐसे दर्द से गुजरती है जो उसे बिस्तर से उठने तक नहीं देता, तो उसके मस्तिष्क में ‘सेरोटोनिन’ जैसे खुशी देने वाले रसायनों की भारी कमी हो जाती है.

Related Post

सामान्य दर्द की गलत धारणा और सामाजिक दबाव

समाज की यह धारणा कि “यह तो हर लड़की को होता है, थोड़ा बर्दाश्त करना सीखो,” पीड़ित को मानसिक रूप से और भी ज्यादा अंदर से तोड़ देती है. उसे यह लगने लगता है कि उसकी पीड़ा का कोई अंत नहीं है और कोई उसकी बात समझने वाला भी नहीं है, जिससे आत्मघाती विचार और भी ज्यादा ट्रिगर होने लगते हैं. 

चिकित्सा सहायता और सही जानकारी होना है अनिवार्य

इस जानलेवा स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले सावधानी और सही जानकारी होना बेहद ही महत्वपूर्ण है.  अगर पीरियड के दौरान दर्द इतना बढ़ जाए कि वह रोजमर्रा के काम को रोक दे, तो उसे ‘नॉर्मल’ कहना बंद कर देना चाहिए. यह एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) जैसी गंभीर बीमारियों को एक तरह से सीधा-सीधा संकेत देता है. 

तो वहीं, चिकित्सा सहायता के रूप में, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर हार्मोनल असंतुलन (Harmonal ImBalance) की जांच कराना और ज़रूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जीवन रक्षक के रूप में साबित हो सकता है. 

कैसे होनी चाहिए परिवार की भूमिका और देखभाल?

परिवार और समाज की देखभाल इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में सा वातावरण तैयार करना होगा जहां, लड़कियां अपने दर्द को बिना किसी शर्म के बारे में आसानी से खुले मन के साथ बता सके. तो वहीं,  जब परिवार दर्द को स्वीकार करता है और समय पर डॉक्टर के पास ले जाता है, तो आधा मानसिक बोझ कम होना शुरू हो जाता है. कीर्तना का मामला दुनिया के लिए एक बेहद ही गंभीर सबक है कि पीरियड्स के दर्द को खामोशी से सहना बहादुरी नहीं, बल्कि एक चिकित्सा आपातकालीन स्थिति (Medical Emergency) की चेतावनी भी हो सकती है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026