Categories: देश

सिद्धारमैया की कुर्सी गई समझो, कर्नाटक के नए CM होंगे DK शिवकुमार? बेटे ने कर दिया बड़ा इशारा!

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है. क्या डीके शिवकुमार संभालेंगे सत्ता की कमान या बने रहेंगे सिद्धारमैया? जानिए पूरी रिपोर्ट.

Published by Shivani Singh

कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर सरगर्म है. सत्ता के गलियारों में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र का बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा गया है. जब उन्होंने पिता के “राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण” का ज़िक्र किया और साथ ही सतीश जरकीहोली जैसे नेताओं की भूमिका को रेखांकित किया, तो अटकलों का दौर फिर से शुरू हो गया. क्या यह आने वाले राजनीतिक बदलाव का संकेत है, फिलहाल यही सबसे बड़ा सवाल है.

दरअसल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने बुधवार को एक अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह (सिद्धारमैया) अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं और उन्हें अपने कैबिनेट सहयोगी सतीश जरकीहोली का मार्गदर्शन मिलना चाहिए.

कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि डीके शिवकुमार सिद्धारमैया की जगह मुख्यमंत्री बन सकते हैं. हालाँकि लगभग हर बार इस बात का खंडन किया गया है, लेकिन ऐसी अटकलें कभी विधायकों के बीच तो कभी राजनीतिक गलियारों में चलती रही हैं. पिछले महीने ही सिद्धारमैया ने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह पूरे पाँच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री हैं.

Related Post

दिवाली की रात जैसलमेर में धमाके का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन? भारतीय सेना कर रही जांच

 राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं सिद्धारमैया

एनडीटीवी के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा में एमएलसी और मुख्यमंत्री के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, “मेरे पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं. इस समय उन्हें एक मज़बूत विचारधारा और प्रगतिशील सोच वाले नेता की ज़रूरत है जो उनका मार्गदर्शन कर सके. जारकीहोली ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बनाए रख सकते हैं और पार्टी का नेतृत्व भी कर सकते हैं. मेरा मानना ​​है कि ऐसी विचारधारा वाला नेता मिलना बहुत मुश्किल है और मैं चाहता हूँ कि वह अपना अच्छा काम जारी रखें।” यतींद्र के इस बयान के समय जारकीहोली भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

अभी मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा’

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि स्थानीय निकाय चुनाव पूरे होने तक राज्य मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा. सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार तालुका पंचायतों और जिला पंचायतों सहित सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए तैयार है. अदालत का आदेश मिलते ही हम चुनाव कराएंगे. सभी चुनाव चरणों में होंगे. चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करते हैं. पहले चुनाव खत्म होने दीजिए, उसके बाद हम मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में सोचेंगे.”

UP News: डॉक्टर की लापरवाही ने मासूम को दिया जीवनभर का दर्द! करतूत जानकर दहल जाएगा आपका भी दिल

Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026