Categories: देश

Jammu Kashmir: भीषण बारिश और भूस्खलन से तबाह हुआ जम्मू क्षेत्र, 45 की मौत, हज़ारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाए गए

Jammu Kashmir: जम्मू क्षेत्र पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चपेट में है, जिसमें अब तक कम से कम 45 लोगों की जान जा चुकी है।

Published by Mohammad Nematullah

अजय जंडयाल की रिपोर्ट, Jammu Kashmir: जम्मू क्षेत्र पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चपेट में है, जिसमें अब तक कम से कम 45 लोगों की जान जा चुकी है। हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा है। अधिकारियों के अनुसार जम्मू और सांबा ज़िलों में बहु-एजेंसी बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है गुरुवार को नागरोटा, आर.एस. पुरा और बारी-ब्रह्मणा से चार और शव बरामद हुए। कई गाँव अब भी भूस्खलन के कारण कटे हुए हैं। मलबा हटाने और ज़रूरी सेवाओं को बहाल करने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई है।

20 से अधिक घायल

सबसे बड़ी त्रासदी माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुई, जहाँ अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 24 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 14 महिलाएँ शामिल हैं। 20 से अधिक घायल ज़ख़्मी अस्पतालों में भर्ती हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। अब 2,000 से अधिक फँसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। तवी, चिनाब, बसंतर, रावी और उज्ह सहित प्रमुख नदियाँ अब उतरने लगी हैं, लेकिन पुलों, घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को व्यापक नुकसान हुआ है। करीब 50 गाँव अब भी संपर्क से कटे हुए हैं।

Related Post

PM Modi In Japan: जापान दौरे पर PM Modi, जानिए क्या है विदेश जाने का मकसद?

यह क्या घटना याद दिलाती

यह आपदा इससे पहले 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चिसोती गाँव में आई बादल फटने की घटना की याद दिलाती है, जहाँ मचैल माता यात्रा मार्ग पर 65 लोगों की मौत हुई थी, 100 से अधिक घायल हुए थे और 32 लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहें और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करें। अधिकारी स्थिति को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026