Categories: देश

वोट नहीं देने वालों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन! जानें सुनवाई के दौरान क्या बोले CJI?

Supreme court: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव में वोट ना डालने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि ये एक नीतिगत मामला है.

Published by Preeti Rajput

Supreme court: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव में वोट ना डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई या फिर पाबंदियां लगाने की याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका पर अदालत ने सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि ये एक नीतिगत मामला है. अगर कोई व्यक्ति वोट नहीं करता है, तो उसे वोट देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. हालांकि, याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकरण के पास जाने की अनुमति दे दी गई है. 

क्या बोले CJI सूर्यकांत?

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका अजय गोयल की तरफ से दाखिल की गई थी. इस पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर इस तरह की मांग स्वीकार कर ली जाए, तो फिर मेरे भाई जस्टिस बागची को भी बंगाल जाकर वोट देना होगा. इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि न्यायिक कार्य भी बहुत महत्वपूर्ण है. 

लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दें?

CJI ने आगे कहा कि ‘अब हम क्या लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दें? भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जहां 75 सालों से लोगों के विवेक पर भरोसा किया गया है. सभी से मतदान की उपेक्षा रखी जाती है, लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे वोट देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.’

Related Post

Prayagraj train accident: प्रयागराज में ट्रैक पर खड़े यात्रियों को रौंदती चली गई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 5 की मौत

वकील ने दिया सुझाव

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ‘जो लोग वोट नहीं देते, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए. इस पर CJI ने कहा कि आप ये काम हमारी तरफ से कर लीजिए. कोर्ट ने कहा कि- वोट न देने पर दंडात्मक प्रावधान लागू करना नीति से जुड़ा मामला है, जो सरकार और विधायिका के अधिकार में आता है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

पहले 3 को कुचला, फिर जिम पहुंच किया वर्कआउट…MLA के बेटे ने थार से सड़क पर मचाया कहर

Karera Thar car accident: आरोप है कि दिनेश लोधी ने जिम जाते समय अपनी थार…

April 16, 2026

Indian Railway News: कश्मीर से दिल्ली तक अब 24 घंटे में माल डिलीवरी! इन व्यापारियों को मिलेगा फायदा

Kashmir parcel train: इस नई सेवा को ‘ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस’ (JPP-RCS) नाम दिया…

April 16, 2026

Congress MLAs Suspended: क्रॉस वोटिंग पड़ी भारी! कांग्रेस ने 5 विधायकों पर चलाया सस्पेंशन का डंडा

Haryana Congress News: इन विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा…

April 16, 2026

अब चोरी-छुपे नहीं चलेगा WhatsApp! हर डिवाइस की मिलेगी यूजर को लाइव जानकारी

WhatsApp linked devices tracking: नए अपडेट के तहत यूज़र्स को रियल-टाइम एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा…

April 16, 2026

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: BharatPe, भारत की प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज और UPI पेमेंट्स कंपनी, ने…

April 16, 2026