Viral Video 2026: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में एक बेहद ही दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां के बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक प्रसिद्ध रिसॉर्ट (खजुराहो हेरिटेज होटल) में काम करने वाले रूम बॉय प्रदीप रैकवार उर्फ (रानू) की करंट लगें से मौके पर ही मौत हो जाती है. यह पूरी घटना रिसोर्ट में लगे CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है.
दरअसल, रीनू होटल की छत पर एक बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा था, जिसके लिए उसने एक बड़ी सी लोहे की पाइप (रोड) का इस्तेमाल किया, जो सीधा 33KV (33 हजार वोल्ट) की रेलवे हाईटेंशन लाइन से जा लगा. बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बंदर को भगाने के लिए पाइप ऊपर की तरफ उठाया, तो वो सीधा रेलवे हाईटेंशन लाइन से जुड़ गया, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. देखते ही देखते रानू के शरीर में से धुंए उठ गए और लोगों का यह मंजर देखें के बाद दिल दहल गया. करंट इतना जबरदस्त था कि स्थिति को संभालने का मौका भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि रानू ने यह 5 दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा.