Categories: देश

आईआरसीटीसी वेबसाइट क्रैश, धनतेरस पर ट्रेन से सफर हुआ मुश्किल, तत्काल बुकिंग का टूटा सपना

आईआरसीटीसी की वेबसाइट (IRCTC Website) और मोबाइल ऐप (Moblie App) डाउन होने से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तकनीकी खराबी (Technical Issues) की वजह से धनतेरस (Dhanteras) से पहले तत्काल टिकटों (Tatkal Ticket) की बुकिंग प्रभावित हुई.

Published by DARSHNA DEEP

IRCTC website causing inconvenience: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के डाउन होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. धनतेरस से ठीक एक दिन पहले तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन यात्रियों का घर जाने का सपना पूरी तरह से टूट गया है. 

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने क्या कहा:

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने तकनीकी कारणों से दिक्कत होने की बात कही है और साथ ही आश्वासन देते हुए कहा है कि इसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश की जा रही है. लेकिन, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले साल 2024 के दिसंबर में भी इस तरह की तकनीकी समस्या देखने को मिली थी. 

वेबसाइट पर किस तरह का मैसेज हुआ शो:

साइट के खुलते ही उपयोगकर्ताओं को एक डाउनटाइम मैसेज दिखाई देगा, जिसमें कहा गया कि अगले घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन सेवाएं किसी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाएंगी. कैंसिलेशन और टीडीआर फाइल करने के लिए ग्राहकों को कस्टमर केयर नंबरों और ईमेल पर संपर्क करने की ज़रूरी सलाह दी गई है. 

Related Post

लाखों टिकटों की बुकिंग पर पड़ा भारी असर:

IRCTC.CO.IN रेलवे टिकट बुकिंग की एकमात्र साइट है, जहां सैकड़ों की संख्या में लगभग 12.5 लाख टिकटों की रोजाना बिक्री की जाती है. रेलवे के कुल टिकटों में से लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग केवल इसी वेबसाइट और ऐप के ज़रिए होती है.

यह तकनीकी विफलता उस समय हुई जब सुबह 10 बजे एसी श्रेणी और 11 बजे नॉन-एसी श्रेणी के लिए तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग की शुरुआत होनी थी. इस तकनीकी खराबी की वजह से लाखों यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अपने घर जाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का फिलहाल सपना टूट गया है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026