Categories: देश

अरे ये क्या, मुंबई में iPhone के लिए जमकर मारपीट, हाथापाई में कई घायल

मुंबई में iPhone के लिए जमकर मारपीट देखने को मिली. इस दौरान कई लोग जख्मी (injured) भी हो गए. आखिर क्या है पूरा मामला पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट.

Published by DARSHNA DEEP

iPhone 17 series launch: Apple ने आज से अपनी नई आईफोन 17 सीरीज (iPhone 17 series) की बिक्री शुरू कर दी है. ये पहली बार नही है कि iPhone की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला. लेकिन इस बार एक अलग प्रकार की घटना घटी. जहां, मुंबई के जियो बीकेसी सेंटर (Jio BKC Center) स्थित एपल स्टोर में भारी भीड़ के कारण अराजकता फैल गई, जिसके चलते लोगों के बीच मारपीट भी हुई. मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को काबू पाने का काफी प्रयास किया. 

आखिर कैसे हुई लोगों के बीच मारपीट

जैसे ही स्टोर खुला, भारी भीड़ अंदर घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग आपस में ही भिड़ गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्टोर के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को आकर भीड़ को शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. 

आईफोन 17 सीरीज में क्या है खास ?

एपल इवेंट (Apple Event) में, आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro) और आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max) सबसे बड़े लॉन्च रहे. ये दोनों डिवाइस A19 प्रो चिप पर चलते हैं, जो 3nm तकनीक पर आधारित है. इनमें 6-कोर सीपीयू, 6-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन हैं. 

1. आईफोन 17 प्रो में 6.3-इंच और प्रो मैक्स में 6.9-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है

2. आईफोन 17 प्रो मैक्स को सबसे शक्तिशाली बैटरी बैकअप वाला आईफोन बताया जा रहा है।

Related Post

3. दोनों ही मॉडल 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं।

4. कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जबकि प्रो मैक्स में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम है।

5. फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है।

स्टैंडर्ड आईफोन 17 (iPhone 17) में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.  इसमें डुअल 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026