Categories: देश

दुनिया के 6,000 विमानों पर मंडराया कौन सा खतरा? लाखों यात्री टेंशन में, अमेरिका से भारत तक हड़कंप

indigo airbus a320: कई एयरलाइंस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप चैटबॉट भी सक्रिय कर दिए हैं. इसमें लोगों से गुजारिश की है कि 24 घंटे पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति कम से कम एक बार जरूर चेक करें.

Published by JP Yadav

indigo airbus a320: एयरबस के A320 सीरीज के एयरक्राफ्ट्स को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी सामने आ रही है कि A320 सीरीज के एयरक्राफ्ट्स पर तेज सोलर रेडिएशन (Intense Solar Radiation) का खतरा मंडरा रहा है. इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि यह फ्लाइट कंट्रोल डेटा को बुरी तरह से खराब कर सकता है. इसके असर से एयरक्राफ्ट्स की ऊंचाई, डायरेक्शन और कंट्रोल जैसी बेहद अहम जानकारी गलत हो सकती है. इसका सीधा असर विमान के परिचालन पर पड़ सकता है. यहां पर बता दें कि एयरबस के A320 सीरीज के एयरक्राफ्ट्स विश्व के सबसे ज्यादा बिकने वाले एयरबस में शामिल है. इतना ही नहीं, फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस की A320 सीरीज को दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.  

6,000 विमानों पर असर पड़ने की आशंका

सोलर रेडिएशन के संभावित खतरे के मद्देनजर फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस में हड़कंप की स्थिति है. इसकी जानकारी सामने आने पर   फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस ने तकनीकी खराबी से बचने-निपटने के लिए सभी एयरलाइन कंपनियों से उनके बेड़े में शामिल A320 सीरीज के विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं. इसका मकसद संभावित हादसों पर विराम लगाना है. बताया जा रहा है कि विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के चलते भारत समेत दुनिया भर में 6,000 विमानों के ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है. इसके चलते सैकड़ों विमानों में देरी होने की आशंका है. इसके अलावा, ये फ्लाइट्स कैंसिल भी हो सकती हैं. समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण कोई उड़ान अब तक रद्द नहीं हुई है, लेकिन कुछ उड़ानों में 60-90 मिनट की देरी हो रही है. कई एयरलाइंस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप चैटबॉट भी डिएक्टिवेट कर दिए हैं. इसमें लोगों से गुजारिश की गई है कि यात्री 24 घंटे पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति कम से कम एक बार जरूर चेक करें.

Related Post

30 नवंबर तक सब हो जाएगा सामान्य

यहां पर बता दें कि इंडिगो, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत में A320 सीरीज की फ्लाइट्स का संचालन होता है. उधर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार (29 नवंबर, 2025) को सुबह 10 बजे तक कुल 338 विमानों में से 189 A320 सीरीज के विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन पूरा हो चुका है. इसके साथ ही बचे अन्य विमानों के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम जारी है. DGCA के सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सभी फ्लाइट्स में सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन रविवार (30 नवंबर, 2025) को सुबह 6 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है. 

आखिर क्यों लिया फैसला?

उधर, यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) पहले ही कह चुका है कि अमेरिकी एयरलाइन जेटब्लू के एक A320 विमान में पायलट के कमांड के बिना पिच डाउन की घटना हुई. लोग उस वक्त हैरान रह गए जब 30 अक्टूबर, 2025 को कैनकन से नेवार्क के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान ने संतुलन खोया और नीचे की ओर झुकने लगा.  इसके बाद हालात के मद्देजनर  विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इस दौरान हालात के मद्देनजर कुछ  यात्रियों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. इसके चलते एयरबस ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों से अपने एयरक्राफ्ट्स में ELAC लगाने को कहा है. नए A320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट होने में करीब 30 मिनट का समय लगता है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026