Categories: देश

Indian Army Day: जयपुर में पहली बार जवान दिखाएंगे शौर्य, आर्मी कैंट में नहीं सड़कों पर होगी परेड; ये स्पेशल गेस्ट होंगे हिस्सा

Indian Army Day: आज जयपुर इतिहास लिखने जा रहा है. इस बार सेना दिवस परेड आर्मी कैंट से बाहर होने जा रही है. इस परेड में टैंक, तोप, मिसाइल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान हेलीकॉप्टर फूल बरसाएंगे और जगुआर हवाई पास्ट करने वाले हैं. परेड में आर्मी चीफ, सीडीएस, मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल होने वाले हैं.

Published by Preeti Rajput

Indian Army Day 2026: राजस्थान की गुलाबी नगरी गुरुवार को इतिहास रचने जा रही है. भारतीय सेना का 78वां सेना दिवस पहली बार दिल्ली और आर्मी कैंट से बाहर होने जा रही है. इस बार राजधानी की जगह परेड जयपुर में होने वाली है. जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) पर यह भव्य परेड होने वाली है. इस बार जयपुर सेना के शौर्य और अनुशासन प्रतीक बनेगी. इस परेड में भारतीय सेना का प्रभावशाली प्रदर्शन होगा. 

आर्मी कैंट में नहीं होगी परेड

इस परेड में एयर डिफेंस सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन और रोबोटिक सिस्टम दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य का संदेश देते हुए नजर आएंगे. सेना के हेलीकॉप्टर पुष्पवर्षा करेंगे, जबकि फाइटर जेट्स हवाई पास्ट कर आसमान में शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. परेड का साथ राजस्थान की  लोक कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी.  आर्मी परेड की अगुवाई परमवीर चक्र, अशोक चक्र और महावीर चक्र के विनर करने वाले हैं. यह मंजर देशभक्ति और गर्व की भावना को प्रबल करने वाला है.

कौन-कौन होगा शामिल?

इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ देश और प्रदेश के कई सैन्य व संवैधानिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे इस परेड में शामिल होने वाले हैं. इस परेड में  राजपूत रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, गढवाल रेजिमेंट के जवानों का शौर्य देखने के मिलेगा. साथ ही  प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिलेगी.

75 मिनट की होगी परेड

सेना दिवस परेड हरे कृष्णा मार्ग पर सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. इस दौरान डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एडवांस्ड  मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान के साथ आर्मी एरिया में  पुष्पांजलि अर्पित करने वाले हैं.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

ट्रेन में ही किचन! महिला का कारनामा देख लोग हैरान, अनोखे अंदाज में चाय बनाई, VIDEO वायरल

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

March 1, 2026

फ्रिज में क्या रखें कहां? गलत शेल्फ से बढ़ता है फूड वेस्टेज! जानें क्या है सही तरीका

Fridge Organization Tips: फ्रिज का ऊपरी हिस्सा सबसे ज्यादा स्थिर तापमान वाला होता है. यहां…

March 1, 2026

पहले मोची, अब व्हीलचेयर पर Zomato डिलीवरी हीरो, ऐसा जज़्बा देखा नहीं होगा; लोग कर रहे सलाम

Wheelchair Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी…

March 1, 2026

Ancient Indian Birth Control: क्या 2000 साल पहले भी था भारत में बर्थ कंट्रोल? वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

Arthashastra healthcare practices: क्लिप पुराने ग्रंथों और तरीकों के बारे में बात करती है. इससे…

March 1, 2026

Bihar News: कौन हैं भोजपुरी सिंगर रौशन रोही जिनके कार्यक्रम मे चल गई गोली; पत्रकार समेत 3 लोग घायल

Bihar News: बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. भोजपुरी सिंगर रोशन रोही होली से…

March 1, 2026