Categories: देश

Delhi Rain Alert: दिल्ली में फिर छाए काले बादल, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट, इतने दिनों तक राजधानी वासियों की नहीं मिलेगी राहत

Delhi rain Alert: कई राज्यों में कहर दिखाने के बाद मानसून अब दिल्ली में भी असर दिखने लगा है। 9 जुलाई की शाम से शुरू हुई बारिश अगले दिन यानी गुरुवार तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Published by

Delhi Rain Alert: कई राज्यों में कहर दिखाने के बाद मानसून अब दिल्ली में भी असर दिखने लगा है। 9 जुलाई की शाम से शुरू हुई बारिश अगले दिन यानी गुरुवार तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, आज यानी गुरुवार को आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश और दिन भर काले बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। आईएमडी के अनुसार, 16 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में जारी रहेगी बारिश

दिल्ली में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। रविवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सोमवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Related Post

Delhi-NCR में आफत बनकर आई बारिश, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा 15 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

साफ हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली में 9 जुलाई को हुई बारिश के बाद 10 जुलाई की सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 63 था, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। बारिश के बाद गुरुवार को दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव और जाम देखने को मिला।

इस राज्य की किताबों में अकबर अब महान नहीं… शिक्षा मंत्री दिलावर का बड़ा ऐलान, कांग्रेस ने मचाया बवाल

Published by

Recent Posts

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026