Categories: देश

Hindi Diwas 2025: डिजिटल दुनिया में हिंदी का होगा विस्तार, दुनिया का सबसे बड़ा शब्दकोश हो रहा तैयार

Hindi Diwas ka Mehtav: आज की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। इंटरनेट क्रांति के बाद इसमें और भी ज्यादा तेजी आई है। डिजिटल स्पेस को अगर एक विशाल सागर माना जाए तो इसमें हर भाषा और शब्द अपनी लहरों की तरह शामिल हैं। ऐसे माहौल में भारत सरकार हिंदी को मजबूत स्थान दिलाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदी शब्दकोश तैयार किया जा रहा है, जिसे ‘हिंदी शब्द सिंधु’ नाम दिया गया है।

Published by Shivi Bajpai

Hindi Diwas 2025: आज की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। इंटरनेट क्रांति के बाद इसमें और भी ज्यादा तेजी आई है। डिजिटल स्पेस को अगर एक विशाल सागर माना जाए तो इसमें हर भाषा और शब्द अपनी लहरों की तरह शामिल हैं। ऐसे माहौल में भारत सरकार हिंदी को मजबूत स्थान दिलाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदी शब्दकोश तैयार किया जा रहा है, जिसे ‘हिंदी शब्द सिंधु’ नाम दिया गया है।

हिंदी शब्द सिंधु: सबसे बड़ा डिजिटल शब्दकोश

वर्ष 2024 में गृह मंत्री अमित शाह ने इस अनोखी परियोजना की घोषणा की थी। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2029 तक यह शब्दकोश दुनिया का सबसे बड़ा शब्दकोश बनकर तैयार हो जाएगा। यह पूरी तरह से डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध होगा। इसमें हिंदी के लाखों शब्दों को आधुनिक संदर्भ और तकनीकी परिभाषाओं के साथ शामिल किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी का प्रयोग और आसान हो जाएगा।

Related Post

नए टूल्स से हिंदी होगी और सशक्त

शब्दकोश के साथ ही सरकार कई और डिजिटल टूल्स भी विकसित करवा रही है, ताकि हिंदी को तकनीक से जोड़ा जा सके। इनमें प्रमुख है ‘कंठस्थ 2.0’, जो अनुवाद का एक आधुनिक टूल है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वॉयस टाइपिंग और स्मार्ट चैटबॉट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इससे न सिर्फ सरकारी दफ्तरों में हिंदी कामकाज को सरल बनाएगी बल्कि आम लोग भी तकनीकी कार्यों, कंटेंट निर्माण और अनुवाद में हिंदी का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।

hindi diwas 2025: कौन सी है हिंदी की पहली कहानी और उपन्यास? क्या आपके पास है इसका जवाब?

युवाओं के लिए नए अवसर

इन टूल्स के आने से युवाओं के सामने रोजगार और स्किल्स के नए अवसर खुलेंगे। हिंदी टाइपिंग, अनुवाद, कंटेंट राइटिंग और टेक्निकल लेखन जैसे क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी। राजभाषा विभाग ने बताया है कि अब हिंदी टाइपिंग और स्टेनोग्राफी की ट्रेनिंग ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे वे युवा जो हिंदी भाषा और डिजिटल तकनीक में दक्ष होंगे, आने वाले समय में सबसे ज्यादा डिमांड में रहेंगे।

Hindi Diwas: अपनी मातृभाषा हिन्दी के बारे में कितना जानते हैं आप, तो दीजिए इन 5 सवालों के जवाब

Shivi Bajpai

Recent Posts

Aurangabad illegal mining: अवैध खनन पर सख्ती, कोयला लदा हाइवा और बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

Aurangabad illegal mining: औरंगाबाद में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला…

April 20, 2026

Chandauli train accident: डीडीयू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान फिसली महिला, बायां पैर कटा

Chandauli train accident:  चंदौली के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन पकड़ने के…

April 20, 2026

भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी जिले के किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप…

April 20, 2026

Amethi Police Encounter: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; हथियारों का जखीरा बरामद

Amethi Police Encounter: अमेठी में आज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई. जिसमें शातिर बदमाश…

April 20, 2026

बाराबंकी का ‘डॉन’ बनने निकला था राजू, रायबरेली पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी; लहूलुहान हुआ गैंगस्टर

Uttar Pradesh News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में…

April 20, 2026