Categories: देश

Delhi Rain: दिल्ली बना Hill Station! आसमान से बरस रहे सफेद मोती, जानिए कब तो जारी रहेगा बारिश का ये हसीन सिलसिला

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली इस समय हिल स्टेशन बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने पिछले दिनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आसमान से बरसती हुईं ठंडी ठंडी बौछारों ने प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल दिया है।

Published by Heena Khan

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली इस समय हिल स्टेशन बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने पिछले दिनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आसमान से बरसती हुईं ठंडी ठंडी बौछारों ने प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल दिया है। वहीँ दिल्ली एनसीआर में दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद एक बार फिर तेज बारिश देखने को मिली है। जी हाँ, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे से दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में ठंडी और तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीँ मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। 

इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बादल छाए रहेंगे और हवाएं भी चलेंगी। लेकिन तेज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई थी। हालांकि, अचानक हुई बारिश ने दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। फिलहाल इस मौसम के चलते दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से ज़्यादा राहत बादल दे रहे हैं। बादलों की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा रहता है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ जाती है।

Related Post

जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

वहीँ भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में बहुत हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वहीँ अगर बात करें 13, 14 और 15 अगस्त की तो इन तीन दिनों में थोड़ी तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। खासकर सुबह, दोपहर और शाम के समय मौसम बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे। साथ ही करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026