Categories: देश

School Reopen: बाढ़ से मची तबाही के बीच पंजाब में कब से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज? जानें ताजा अपडेट

Harjot Singh Bains: पंजाब के मंत्री ने यह भी कहा कि जो इलाके अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं, वहाँ ज़िला प्रशासन स्कूलों को बंद करने का फ़ैसला ले सकता है। छात्रों की सुरक्षा प्रशासन की ज़िम्मेदारी रहेगी।

Published by Ashish Rai

Flood affected punjab: पंजाब में आई बाढ़ की वजह से लंबे समय से बंद स्कूल और कॉलेज अब फिर से खुलने जा रहे हैं। राज्य में बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, हालाँकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसी सिलसिले में सोमवार (8 सितंबर) से प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। इसकी बड़ी घोषणा पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने की है।

जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, फिर दोस्तों ने बार-बार किया बलात्कार, पूरा मामला जान पुलिस के भी कांप गई रूह

नंगल में मीडिया से बात करते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की, “कल (8 सितंबर) से सभी निजी और सरकारी स्कूल और कॉलेज फिर से खुलेंगे। स्कूल और कॉलेज भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा।”

8 सितंबर को स्कूलों में सफ़ाई और निरीक्षण

हालांकि, शिक्षा मंत्री बैंस ने यह भी कहा कि 8 सितंबर को सरकारी स्कूलों में छात्र नहीं जाएँगे। इस दिन शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल में मौजूद रहेंगे और सफ़ाई का काम किया जाएगा। सफ़ाई का काम स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम के सहयोग से किया जाएगा।

Related Post

इस दिन से छात्रों की रेगुलर कक्षाएं शुरू होंगी

पंजाब के मंत्री ने यह भी कहा कि जो इलाके अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं, वहाँ ज़िला प्रशासन स्कूलों को बंद करने का फ़ैसला ले सकता है। छात्रों की सुरक्षा प्रशासन की ज़िम्मेदारी रहेगी। सरकारी स्कूलों में छात्रों की नियमित कक्षाएं 9 सितंबर से शुरू होंगी। साथ ही, सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल भवन और अन्य संरचनाएँ पूरी तरह सुरक्षित रहें।

पंजाब में भीषण बाढ़ से भारी तबाही

पंजाब में पिछले कई दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य की नदियाँ उफान पर हैं, जिससे हर तरफ़ सिर्फ़ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। हालात यह हैं कि पंजाब के सभी 23 ज़िलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है। सैकड़ों गाँव अभी भी जलमग्न हैं। कम से कम 43 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों हेक्टेयर ज़मीन पर उगाई गई किसानों की फ़सलें तबाह हो गई हैं।

राहुल गांधी को लेकर मनमोहन सिंह ने 12 साल पहले किया था ट्वीट, आज अचानक क्यों हो रहा वायरल?

Ashish Rai

Recent Posts

पाक करेगा टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट! जानें इस बार क्या है PCB की भारत न आने की साजिश?

T20 World Cup 2026: कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन…

January 19, 2026

BJP Presidents List: नितिन नबीन बनेंगे बीजेपी के अगले अध्यक्ष, यहां देखें 1980 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों की लिस्ट

BJP Party Presidents: 2019 तक BJP राष्ट्रीय संसद में प्रतिनिधित्व (303 सीटें) के मामले में…

January 19, 2026

भीख नहीं मांगी, लोग खुद देते थे पैसे! करोड़पति भिखारी की हैरान कर देने वाली कहानी

Indore Rich Beggar Mangilal: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिव्यांग भिखारी जो सालों से…

January 19, 2026