Categories: देश

West Bengal News: यूनिवर्सिटी एग्जाम में किन 4 स्वतंत्रता सेनानियों को बना दिया ‘आतंकवादी’? Mamata Banerjee के बंगाल में ये चल क्या रहा है?

West Bengal News: भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया है और राज्य की ममता सरकार पर हमला बोला है। पार्टी द्वारा साझा की गई तस्वीर में, आतंकवादियों की सूची में बिमल दासगुप्ता, ज्योति जीबेन घोष, प्रद्युत भट्टाचार्य और प्रभांशु पाल जैसे क्रांतिकारियों के नाम हैं।

Published by Shubahm Srivastava

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के विद्यासागर विश्वविद्यालय (Vidyasagar University) में इतिहास की परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। इस प्रश्नपत्र में देश की आज़ादी की लड़ाई में लड़ने वाले आंदोलनकारियों को ‘आतंकवादी’ बताया गया है। 

इस मामले के सामने आने के बाद विपक्षी दल भाजपा ने इसे शहीदों का अपमान बताया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक कुमार कर ने इसे ‘प्रिंटिंग मिस्टेक’ बताते हुए माफ़ी माँग ली है, लेकिन इसे लेकर शुरू हुआ राजनीतिक बवाल थमता नज़र नहीं आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एग्जाम पेपर की फोटो वायरल

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विद्यासागर विश्वविद्यालय के इतिहास ऑनर्स विषय के सेमेस्टर-6 का परीक्षा पत्र दिखाया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया, ‘पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता सेनानी अब आतंकवादी बन गए हैं। विद्यासागर विश्वविद्यालय इतिहास ऑनर्स (छठे सेमेस्टर के पेपर C14- भारत में आधुनिक राष्ट्रवाद) की परीक्षा में एक शर्मनाक सवाल पूछा गया है, जिसमें महान भारतीय क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताया गया है। 

सवाल में पूछा गया है, ‘मेदिनीपुर के तीन जिलाधिकारियों के नाम बताइए, जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।’ इसके साथ ही कथित ‘आतंकवादियों’ की एक सूची भी दी गई है, जो कोई और नहीं बल्कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी हैं।

Related Post

ममता सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को समझती है आतंकी!

भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया है और राज्य की ममता सरकार पर हमला बोला है। पार्टी द्वारा साझा की गई तस्वीर में, आतंकवादियों की सूची में बिमल दासगुप्ता, ज्योति जीबेन घोष, प्रद्युत भट्टाचार्य और प्रभांशु पाल जैसे क्रांतिकारियों के नाम हैं।

भाजपा ने ममता सरकार पर भारतीय राष्ट्रवाद के विचार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि बंगाल कभी बौद्धिकता और राष्ट्रवाद की जन्मभूमि था, लेकिन आज ममता बनर्जी की सरकार में भारतीय राष्ट्रवाद के मूल विचार को बदनाम किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना अपराधियों से की जा रही है। युवाओं के मन में ज़हर भरने के लिए जानबूझकर इतिहास को फिर से लिखा जा रहा है।

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव की नई राह: न झंडे पर लालू, न पार्टी का नाम; जनसंवाद यात्रा से किया सियासी अलगाव का ऐलान

US दे रहा भारत को टैरिफ की धमकी, इधर ICG बचा रही अमेरिकियों की जान…Video देख Trump को आएगी अक्ल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026