Categories: देश

Festival Special Trains: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! शुरू हुईं 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

Diwali Chhath Trains 2025: त्योहारों को देखते हुए यूपी-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। जानें रूट, तारीख और स्टेशन की पूरी जानकारी।

Published by Shivani Singh

UP Bihar Special Trains: देशभर में त्योहारों की रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और फिर छठ इन बड़े त्योहारों के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर लाखों लोग घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ आम बात हो जाती है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस साल भी खास तैयारी की है। रेलवे ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ज़ोन के तहत 10  जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की गई है, जो दिल्ली, चंडीगढ़, अजमेर, दुर्ग, कोलकाता और अन्य शहरों से सीधे बिहार और यूपी को जोड़ेंगी। अगर आप भी इस त्योहारी सीज़न में घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है।  

सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने दी जानकारी

जानकारी देते हुए ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी। ताकि त्योहार के दौरान घर आने वालों को आसानी हो सके।

GST on petrol and diesel: पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा GST, इसपर वित्त मंत्री ने दिया साफ सुथरा जवाब

त्यौहार विशेष ट्रेनों की सूची

1. नई दिल्ली – दरभंगा – नई दिल्ली (Festive Special)

नई दिल्ली से: 29 सितंबर से 30 नवंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

दरभंगा से: 30 सितंबर से 1 दिसंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

रूट: समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग

2. नई दिल्ली – मानसी – नई दिल्ली (Festive Special)

नई दिल्ली से: 29 सितंबर से 30 नवंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

मानसी से: 1 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

रूट: खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, गोरखपुर, ऐशबाग

3. नई दिल्ली – धनबाद – नई दिल्ली (Festive Special)

नई दिल्ली से: 20 सितंबर से 30 नवंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

धनबाद से: 22 सितंबर से 2 दिसंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

रूट: गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी

4. आनंद विहार – भागलपुर – आनंद विहार (Festive Special)

आनंद विहार से: 20 सितंबर से 30 नवंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

भागलपुर से: 21 सितंबर से 1 दिसंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

रूट: पटना, मोकामा, किउल, डीडीयू, प्रयागराज

5. दिल्ली – भागलपुर – दिल्ली (Festive Special)

दिल्ली से: 23 सितंबर से 25 नवंबर तक (प्रत्येक मंगलवार) 

भागलपुर से: 24 सितंबर से 26 नवंबर तक (प्रत्येक बुधवार) 

रूट: किउल, नवादा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज

6. आनंद विहार – सीतामढ़ी – आनंद विहार (Festive Special)

Related Post

आनंद विहार से: 29 सितंबर से 30 नवंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

सीतामढ़ी से: 30 सितंबर से 1 दिसंबर तक (दैनिक) रोज चलेंगी। 

रूट: रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, लखनऊ

7. दिल्ली – सीतामढ़ी – दिल्ली (Festive Special)

दिल्ली से: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (प्रत्येक गुरुवार)

सीतामढ़ी से: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)

रूट: रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर

8. आनंद विहार – जोगबनी – आनंद विहार (Festive Special)

आनंद विहार से: 20 सितंबर से 29 नवंबर तक (प्रत्येक शनिवार)

जोगबनी से: 21 सितंबर से 30 नवंबर तक (प्रत्येक रविवार)

नोट: वापसी यात्रा मंगलवार को आनंद विहार पहुँचेगी

9. आनंद विहार – जयनगर – आनंद विहार (Superfast Special)

आनंद विहार से: 25 सितंबर से 27 नवंबर तक (प्रत्येक गुरुवार)

जयनगर से: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)

रूट: पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, डीडीयू, प्रयागराज

10. आनंद विहार – राजगीर – आनंद विहार (Superfast Special)

आनंद विहार से: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)

राजगीर से: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)

रूट: पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, डीडीयू, प्रयागराज

11. आनंद विहार – पटना – आनंद विहार (Special – Extended Service)

आनंद विहार से: अब 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी। 

पटना से: अब 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी। 

PM Modi ऐसे और यहां मनाएंगे अपना 75 वां जन्मदिन, जनता को देंगे बड़ा तोहफा

Shivani Singh

Recent Posts

FASTag New Rules: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, वाहन चालकों को मिलेगा फायदा; यहां जानें सारी जानकारी

Fastag New Rules: NHAI ने कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए जारी…

January 30, 2026