Categories: देश

बाल-बाल बचे! पुणे से दिल्ली आ रही थी SpiceJet फ्लाइट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet Flight: दरअसल, पुणे से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में बीच रास्ते में ही दिक्क्त आ गई, जिसके चलते उसे वापस लौटना पड़ा और फिर पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा।

Published by Heena Khan

Emergency Landing In Pune: दरअसल, पुणे से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में बीच रास्ते में ही दिक्क्त आ गई, जिसके चलते उसे वापस लौटना पड़ा और फिर पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा। इस दौरान स्पाइसजेट ने एक बयान दिया और कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया। सूत्र ने इस बात की जानकारी दी की, “स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से ही पुणे हवाई अड्डे पर लैंड कराना पड़ा। दिल्ली के लिए उड़ान भरने के एक घंटे बाद, विमान को पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में वापस उतारा गया।

टैरिफ वॉर से निपटने के लिए PM Modi का नया प्लान, भारत में चलेगा ऐसा अभियान; ठिकाने आ जाएगी Trump की अक्ल

लैंडिंग के बाद की गई जांच

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के मुताबिक, फ्लाइट एसजी937 अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे से 40 मिनट देरी से पुणे हवाई अड्डे से रवाना हुई थी जिसके बाद इसे सुबह 8.10 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था। वहीँ स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG 937 (1 सितंबर) को पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई और उड़ान भरने के तुरंत बाद पुणे लौट आई। वहीँ इस दौरान एयरलाइन ने इस बात की जानकारी दी कि उड़ान भरने के बाद, फ्लैप ट्रांजिट लाइट जल उठी और चालक दल के सदस्यों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक सभी तरह की जांच भी की।

Related Post

छह साल बाद फिर Mohan Bhagwat से मिलने जाएंगे मौलाना मदनी! RSS की तारीफ में कही ये बात

यात्रों को सुरक्षित उतारा गया

स्पाइसजेट ने इस बात की जानकारी दी कि एहतियात के तौर पर पायलटों ने पुणे लौटने का फैसला किया। वहीँ इस दौरान बयान में कहा गया है कि विमान सुरक्षित उतर गया और यात्री भी सामान्य रूप से सही सलामत उतर गए। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में जगह दी जा रही है या उनका पूरा किराया वापस किया जा रहा है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026