Categories: देश

राहुल गांधी के लिए चट्टान की तरह खड़ी हो गईं डिंपल यादव, समर्थन में कह दी ऐसी बात, चुनाव आयोग नहीं दे पाएगा कोई जवाब

Dimple Yadav on Rahul Gandhi: राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग ने एक हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करने की बात कही है। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसमें माफी मांगने का कोई सवाल ही है क्योंकि अगर विपक्ष के नेता को लगता है कि वोटों की चोरी हो रही है तो चुनाव आयोग को सबूत लाना चाहिए कि ऐसा नहीं हो रहा है।

Published by Sohail Rahman

Dimple Yadav on Rahul Gandhi: वोटर चोरी को लेकर पूरे देश में हंगामा शुरू हो गया है। एक तरफ बिहार में जहां वोटर अधिकार यात्रा जारी है तो दूसरी तरफ सदन में एक बार फिर हंगामा जारी है। दरअसल, जब से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है, तब से विपक्ष बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर हंगामा कर रहा है। जिसकी वजह से सदन का अधिकतर समय हंगामे की भेंट चढ़ गया है। सोमवार को जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी दलों के सांसदों ने एक बार फिर संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में नारेबाजी और हंगामा किया।

विपक्ष का हंगामा जारी

विपक्षी सांसद एसआईआर अभियान और बिहार में वोट चोरी के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे थे। विपक्ष का कहना था कि सदन के बाकी सभी मुद्दों को स्थगित करके पहले इस पर चर्चा कराई जाए। विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। एक तरफ जहां, सदन की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। तो दूसरी तरफ विपक्ष मुख्य चुनाव् आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए भी विपक्ष ने कमर कसनी शुरू कर दी है।

Related Post

बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है…PM Modi को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी? एक पैर पर तांडव करने लगे भाजपाई

राहुल गांधी को मिला सपा सांसद डिंपल यादव का समर्थन

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में निकाले जा रहे वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें माफी मांगने का कोई सवाल ही है क्योंकि अगर विपक्ष के नेता को लगता है कि वोटों की चोरी हो रही है तो चुनाव आयोग को सबूत लाना चाहिए कि ऐसा नहीं हो रहा है। अखिलेश यादव ने 18 हजार ऐसे मतदाताओं के हलफनामे भी दिए हैं जिनके नाम चुनाव आयोग की खामियों के कारण हटा दिए गए या जो वोट नहीं दे पाए, ऐसे में हलफनामे के बावजूद प्रेस में झूठ बोलना अपने आप में सवालिया निशान खड़ा करता है।’

Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव यह क्या बोल दिए…

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026