Categories: देश

‘कोई छेड़ेगा, तो बख्शा नहीं जाएगा’, ‘आई लव मुहम्मद’ का समर्थन करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों दिया ये बयान

I Love Muhammad Controversy: धीरेंद्र शास्त्री ने 'आई लव मुहम्मद' विवाद का समर्थन करते हुए कहा कि, अगर कोई कहता है कि आई लव मुहम्मद, तो यह गलत नहीं है.

Published by Shubahm Srivastava

Dhirendra Shastri News: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक और बागेश्वर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से दिवाली पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. असल में धीरेंद्र शास्त्री ने हर बार दिवाली पर पटाखों पर दिए जाने वाले उपदेश देने वाले लोगों पर निशाना साधा है. धीरेंद्र शास्त्री ने साफ और कड़क शब्दों में कहा कि दिवाली के मौके पर ‘पटाखों पर ज्ञान न पेलें, हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते, पटाखे फोड़ेंगे, यह हमारी परंपरा है और हम इसे निभाएंगे’.

इसके अलावा इस वक्त देश में चल रहे ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद का समर्थन करते हुए इस पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, अगर कोई कहता है कि ‘आई लव मुहम्मद’, तो यह गलत नहीं है. 

‘केवल हिंदू त्योहारों पर ही उठाया जाता है प्रदूषण का मुद्दा’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रदूषण का मुद्दा केवल हिंदू त्योहारों के दौरान ही उठाया जाता है. उन्होंने कलाकारों से सभी धर्मों के त्योहारों को समान रूप से देखने और उपदेश न देने की अपील की. ​​त्योहारों का उद्देश्य सुख, शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना होना चाहिए. धर्म चाहे कोई भी हो, सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.

‘मुस्लिम लड़कियों को आज भी सहना पड़ रहा खतना का दर्द’, जानें- CJI गवई ने चिंता जताते हुए क्या-क्या कहा?

Related Post

‘आई लव मुहम्मद’ को समर्थन, लेकिन…

देश में चल रहे ‘आई लव मुहम्मद’ से जुड़े विवाद पर बागेश्वर बाबा ने कहा कि, ‘अगर कोई कहता है कि आई लव मुहम्मद, तो यह गलत नहीं है. इसी तरह, अगर कोई कहता है कि ‘आई लव महादेव’, तो यह भी गलत नहीं है. हर किसी को अपने धर्म से प्रेम करने का अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. हालांकि, ‘सिर को धड़ से अलग करने’ जैसे नारे और विचार न तो हिंदू समाज और न ही भारतीय कानून द्वारा बर्दाश्त किए जाएंगे. अगर कोई आपको छेड़ेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.”

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले धीरेंद्र शास्त्री

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री दूसरी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं. दूसरी पदयात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म का संदेश फैलाना और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना है.” हरियाणा के गुरुग्राम से 8 नवंबर को शुरू हुई यह पदयात्रा 16 नवंबर को समाप्त होगी. 

‘हम बकरीद पर ज्ञान नहीं देते, आप पटाखों…’, दिवाली से पहले धीरेंद्र शास्त्री का ‘बयान बम’, किसे सुलगाया?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026