Categories: देश

Terrorist Arrested: क्या देश की दिग्गज हस्तियां थीं आतंकियों के निशाने पर? दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा!

ISIS inspired group India: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के अलग-अलग राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

Published by Sohail Rahman

Delhi terror module busted: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर एक बड़े आतंकी हमले (Terrorist attacks) की साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली, मुंबई और झारखंड में एक साथ छापेमारी कर 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी ISIS के संपर्क में थे और दिल्ली को बम धमाकों से दहलाने की योजना बना रहे थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी साजिश का पर्दाफाश किया।

जांच एजेंसियों ने किया खुलासा (Investigative agencies revealed)

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड झारखंड का दानिश था, जिनके पास बी. टेक की डिग्री है। जानकारी सामने आ रही है कि दानिश ने सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए कोडनेम CEO रखा था और अपने मॉड्यूल का नाम ‘गजवा’ रखा था। वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने साथ शामिल करता था। मुंबई के कल्याण निवासी आफताब, कामरान और हुजैफा भी इस नेटवर्क में शामिल थे।

गिरोह का सरगना दानिश रांची से हुआ गिरफ्तार (Gang leader Danish was arrested from Ranchi)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। 5 अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की गई है। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची निवासी असरार दानिश इसका मुख्य आरोपी था। उसके साथ मुंबई के 2 लोग – सूफियान अबुबकर और आफताब अंसारी – भी थे। इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Related Post

पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे आतंकवादी (Terrorists were in contact with Pakistani handlers)

हुजैफा यमन को तेलंगाना के निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी (IED) बनाने का सामान और उपकरण बरामद किए गए हैं। कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इन्हें खिलाफत शैली का एक समूह बनाना था। साथ ही, इन्हें कुछ लक्षित हत्याओं का काम भी सौंपा जाना था। असरार दानिश का आका पाकिस्तान समर्थित है। इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।

पुलिस ने किया खुलासा (Police disclosed)

इसके अलावा, पुलिस ने खुलासा किया कि यह नेटवर्क एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था, जो उन्हें हथियार बनाने की तकनीक और तस्वीरें भेजता था। पाकिस्तान स्थित हैंडलर दानिश को वीडियो भेजता था, फिर दानिश ज़ाकिर नाइक (Zakir Naik) के वीडियो दूसरे लड़कों को भेजता था। ये लोग एक एनजीओ की तर्ज पर काम करते थे। एक जमीन लेनी थी जिसे खिलाफत घोषित करना था, यहीं से का मकसद शुरू हुआ। खिलाफत के लिए कई जगहें देखी गईं, इसके लिए पैसे भी इकट्ठा किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :- 

प्यार की कोई सीमा नही! भारतीयों के इस राज्य की पहली पसंद बन रही हैं नेपाली लड़कियां

Himalayan Region Disaster: हिमालयी क्षेत्र विनाश की ओर, सही प्लानिंग करनी होगी, विशेषज्ञ

Sohail Rahman

Recent Posts

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026