दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

Delhi Metro new lines approved: आज यानी बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने 12,015 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है.

Published by Sohail Rahman

Delhi Metro new lines approved: आज यानी बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने 12,015 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो से प्रतिदिन करीब 65 लाख लोग यात्रा करते हैं. इस परियोजना के तहत 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 10 अंडरग्राउंड स्टेशन और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. यह प्रोजेक्ट 3 साल में पूरा होने का अनुमान है.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चरण 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे.

12,015 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो का होगा विस्तार (The metro will be expanded at a cost of ₹12,015 crore)

12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा.दिल्ली मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 1,759 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि दिल्ली सरकार के पास भी इतनी ही राशि है. बाकी करीब 5 हजार करोड़ रुपए का लोन लिया जाएगा. केंद्र सरकार का कहना है कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली के प्रदूषण और कार्बन में कमी आएगी.

Christmas 2025 Bank Holidays: क्या इस क्रिसमस वीकेंड पर 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की पूरी स्टेट-वाइज़ लिस्ट

किस रूट पर बढ़ेगा ट्रैक? (On which route will the track be extended?)

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक 9.9 किलोमीटर ट्रैक बढ़ाया जाएगा, जिसका खर्च 9,570.4 करोड़ रुपए आएगा.
  • एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक 2.3 किलोमीटर ट्रैक बढ़ेगा. इसका खर्च 1,419.6 करोड़ रुपए आएगा.
  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक 3.9 किलोमीटर ट्रैक बढ़ाने के लिए 1,024.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए केंद्र सरकार देगी लोन (The central government will provide a loan for the expansion of the Delhi Metro)

इस प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार करोड़ का लोन लिया जाएगा, दिल्ली मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र सरकार 1,759 करोड़ रुपए देगी, जबकि दिल्ली सरकार को भी इतनी ही राशि देनी है. बाकी करीब 5 हजार करोड़ रुपए का लोन लिया जाएगा. केंद्र सरकार का कहना है कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक में कमी आएगी.

Related Post

भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क कहां हैं? (Where is India’s largest metro network located?)

दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो सिस्टम है, जिसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ऑपरेट करता है. दिल्ली मेट्रो शहर को आसपास के NCR इलाकों को जोड़ती है, जिसमें नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ शामिल हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो देश का सबसे सफल मेट्रो नेटवर्क है. इस नेटवर्क पर 10 रंग की कोडेड लाइनें और 250 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन हैं. इनमें जमीन के अंदर और एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक म्यूजियम है. जहां लोग मेट्रो चलाने का अनुभव भी ले सकते हैं.

Christmas 2025: 24-25 दिसंबर को क्या-क्या रहेगा बंद? बैंक से लेकर मार्केट तक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sohail Rahman

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026