Categories: देश

पहले पकड़ाया कागज फिर रेखा गुप्ता के साथ…, दिल्ली की सीएम पर कैसे हुआ हमला, अंदर की बात जान कांप उठी अमित शाह की पुलिस

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला होते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा अधिकारी आनन-फानन में दौड़े। उन्होंने हमलावर को हिरासत में ले लिया।

Published by Divyanshi Singh

Delhi CM: दिल्ली की जनता उस समय दंग रह गई जब इस बात कि खबर सामने आई की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब सीएम रेखा गुप्ता आज यानी बुधवार को जनसुनवाई कर रही थीं। तभी एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ भी मारा। साथ ही गाली-गलौज भी की।

अर्जी लेकर आया था शख्स

बताया जा रहा है कि जब सीएम रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान अपनी अर्जी लेकर आए एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी हमलावर की पहचान हो गई है। उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। आरोपी हमलावर ने जनसुनवाई के दौरान सबसे पहले सीएम रेखा को कागज़ थमाया। जैसे ही रेखा गुप्ता ने कागज़ हाथ में लिया, आरोपी चिल्लाने लगा और उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश करने लगा। सूत्रों का कहना है कि सीएम गुप्ता को थप्पड़ मारा गया। इतना ही नहीं, उसने गाली-गलौज भी की। सूत्रों का कहना है कि हमलावर कुछ अदालती कागजात लेकर जनसुनवाई में गया था।

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला होते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा अधिकारी आनन-फानन में दौड़े। उन्होंने हमलावर को हिरासत में ले लिया। जब तक उसे हिरासत में लिया। फिलहाल सीएम रेखा गुप्ता का मेडिकल परीक्षण चल रहा है। अब सवाल यह है कि हमलावर का मकसद क्या था? ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने सीएम पर हमला किया? क्या यह कोई साजिश है?

Related Post

कौन है हमलावर  ?

फिलहाल, हमलावर को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है। उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के पास से कुछ अदालती कागजात मिले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावर दिल्ली का रहने वाला है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बहरहाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक का मामला है। भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। हालाँकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर गृह मंत्रालय को दे दी गई है।

मामले के जांच में जुटी पुलिस

फ़िलहाल, मुख्यमंत्री पर हमले के बाद, दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं। डीसीपी उत्तरी जिला समेत कई अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है कि आरोपी कैसे अंदर घुसा और वहाँ कैसे पहुँचा। माना जा रहा है कि सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

एक सनातनी के आंधी में उड़ गया पूरा ऑस्ट्रेलिया, केशव महाराज ने काटा ऐसा बवाल, देख घबड़ा गए  रिकी पोंटिंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: Delhi CM

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026