Categories: देश

शादी फंक्शन में मिला था आतंकियों का ग्रुप, इस दिन से शुरू हुआ तबाही का प्लान; यहां जानिए नापाक इरादों की डिटेल

Lal Quila Blast: क्या आप जानते हैं इस गरोह की शुरुआत कहां से और कैसे हुई है? तो आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर को, विस्फोट से 37 दिन पहले, सहारनपुर में एक शादी समारोह में हुई थी.

Published by Heena Khan

Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट कोई छोटी मोटी साजिश नहीं है बल्कि इस बलास्ट ने कई मासूमों की जान ली और ये शातिराना चाल है. दरअसल, दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए बम विस्फोट के पीछे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक नए सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस मॉड्यूल में डॉक्टर, प्रोफेसर और महिला सदस्य शामिल थीं, जो पाकिस्तानी आकाओं के सीधे संपर्क में थे. हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है कि ये नेटवर्क चिकित्सा पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों की आड़ में कांड कर रहे थे और हरियाणा के फरीदाबाद, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सहित कई इलाकों से जुड़ा था. 

यहां बना था ग्रुप

लेकिन क्या आप जानते हैं इस गरोह की शुरुआत कहां से और कैसे हुई है? तो आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर को, विस्फोट से 37 दिन पहले, सहारनपुर में एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद इस समूह ने सैनिकों को धमकाने वाले पोस्टर तक बांटें. इतना ही नहीं बल्कि हथियारों, विस्फोटकों और धन का एक नेटवर्क विकसित करना शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को इस मॉड्यूल के सक्रिय होने का सुराग 19 अक्टूबर को कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दिखने पर मिला. वहीं जांच से इस बात का भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क की सबसे अहम महिला सदस्य डॉ. शाहीन सईद थी, जो जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर से सीधे संपर्क में थी. 

Delhi Blast: कार में किसके टुकड़े? अब होगा खुलासा, डॉ. उमर की मां का DNA टेस्ट

Related Post

4 अक्टूबर से हुआ कांड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  इस ब्लास्ट की जांच के दौरान पता चला कि यह मॉड्यूल 4 अक्टूबर को सक्रिय हुआ, जब डॉ. आदिल ने सहारनपुर में डॉ. रुकैया से शादी की. इस शादी में कुछ “खास मेहमान” बुलाए गए थे, जिनकी पहचान एजेंसियों द्वारा की जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि इस मॉड्यूल ने शादी के अगले दिन ही अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दी थीं. इसका उद्देश्य सैनिकों को धमकाने वाले पोस्टर लगाना, हथियारों की आपूर्ति का प्रबंध करना और वित्तीय सहायता प्रदान करना था. 

दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टर के बाद प्रिंसिपल हुआ गिरफ्तार, धमाका होते ही कर दिया था बड़ा कांड

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026