Categories: देश

साइक्लोन मोंथा के बाद एक और खतरा! Bihar से लेकर UP तक भारी बारिश, कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Today Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि इस मौसमी प्रणाली की वजह से बिहार, झारखंड, बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कुछ हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली बनी हुई है.

Published by Heena Khan

Aaj Ka Mausam: हाल ही में आंध्रप्रदेश से लेकर बिहार तक मोन्था तूफ़ान का खौफ फैला हुआ था. वहीं अब एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है. दरअसल, अरब सागर में बना एक अवदाब धीरे-धीरे भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोवा से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. चक्रवात मोन्था ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसका असर पूर्वी और मध्य भारतीय क्षेत्रों पर बना हुआ है. 

जानिए अपने शहर का हाल

वहीं इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि इस मौसमी प्रणाली की वजह से बिहार, झारखंड, बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कुछ हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली बनी हुई है. AQI 400 को पार कर गया है, जबकि हवा में नमी के कारण सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है.

Related Post

चक्रवात मोन्था की वजह से पूर्वी तट काफी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इसके कारण बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के पूर्वी हिस्सों, दार्जिलिंग और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. बाहरी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी बंगाल यानी दार्जिलिंग और सिक्किम और असम के पश्चिमी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी कर्नाटक, गुजरात, गोवा आदि में येलो अलर्ट भी जारी किया है.

भारी बारिश से ठंड का आगाज

मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर में बना दबाव का क्षेत्र 3 किलोमीटर प्रति घंटे की तरफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है, यानी मुंबई से 500 किलोमीटर और गोवा से 670 किलोमीटर दूर. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 36 घंटों में इसके तटीय राज्यों की ओर बढ़ने की उम्मीद है. इससे महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में 1 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में दो दिन और गुजरात में अगले चार दिन भारी बारिश होने की उम्मीद है.

Bihar Chunav: NDA आज जारी करेगा घोषणापत्र, शिक्षा से लेकर रोजगार तक! जानें Manifesto में क्या-क्या होंगे वादे

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026