Categories: देश

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने ब्राजीलियाई मॉडल से की थी छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा, जानकर बाप-बाप करने लगा आरोपी

Brazilian Model Molestation Case: डिलीवरी एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 75(1) और 76 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच चल रही है.

Published by Divyanshi Singh

Brazilian Model Molestation Case: बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को एक ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट (Blinkit delivery agent) को आरटी नगर स्थित एक ब्राज़ीलियाई (Brazilian model)  महिला के साथ उसके घर पर कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बता दें कि महिला एक मॉडल के रूप में काम करती है. यह घटना कथित तौर पर 17 अक्टूबर को हुई थी.पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की गई.

एक कॉलेज छात्र है डिलीवरी एजेंट

आरोपी की पहचान आरटी नगर निवासी कुमार राव पवार के रूप में हुई है. वह बेंगलुरु के एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहा एक कॉलेज छात्र है और ब्लिंकिट में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के रूप में अंशकालिक काम कर रहा था.

क्या है पूरा मामला?

महिला केद्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मॉडल आरटी नगर स्थित एक अपार्टमेंट में दो अन्य मॉडलों के साथ रह रही थी. 17 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3.20 बजे, एक निवासी ने ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से खाना ऑर्डर किया. जब डिलीवरी एजेंट आया, तो महिला ऑर्डर लेने गई. तब डिलीवरी एजेंट ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ किया. इस मामले के बाद महिला शॉक हो गई. उसने धक्का देकर डिलीवरी एजेंट को खुद से दूर किया और दरवाजा बंद कर दिया.

Related Post

डर के मारे चुप रही मॉडल

डर की वजह से मॉडल ने मॉडल ने कई दिनों तक इस घटना को छुपाए रखा. आखिरकार उसने अपनी दो रूममेट्स को घटना के बारे में बताया. रूममेट्स ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मॉडल के एम्प्लॉयर को इसकी सूचना दी. एम्प्लॉयर ने तुरंत अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में संदिग्ध का संदिग्ध व्यवहार साफ़ दिखाई दे रहा था. इसके बाद कोई देरी नहीं की गई. एम्प्लॉयर ने 25 अक्टूबर को पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में सभी जानकारी दी गईं.

डिलीवरी एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 75(1) और 76 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच चल रही है।

‘मैं बिकाऊ नहीं हूं’, Aryan Khan की तारीफ करना Shashi Tharoor को पड़ा भारी; ट्रोलर्स के निशाने पर आए कांग्रेस नेता

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026