Categories: देश

बिहार चुनाव से पहले नया अध्यक्ष BJP को मिलेगा, 88 बड़े नेताओं के साथ RSS ने किया मंथन, एक सुझाव कॉमन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं ने भाजपा के 88 नेताओं से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर चर्चा कर सुझाव मांगा  है। आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगले महीने सितंबर में बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा और बिहार विधानसभा चुनाव भी उसी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी।

Published by Mohammad Nematullah

संजय शर्मा की रिपोर्ट, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं ने भाजपा के 88 नेताओं से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर चर्चा कर सुझाव मांगा  है। आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगले महीने सितंबर में बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा और बिहार विधानसभा चुनाव भी उसी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी। आरएसएस के नेताओं ने 88 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं,केबिनेट मंत्रियों,मुख्यमंत्रियों से नए  राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर उनकी राय पूछी थी। सभी नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पहली,दूसरी और तीसरी पसंद के तीन तीन नाम पूछे गए थे।

ये भी जाने

जिन नेताओं से नाम पूछे गए है उनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी,अमित शाह,भूपेंद्र यादव,पीयूष गोयल,धर्मेंद्र प्रधान,मनोहर लाल खट्टर,शिवराज सिंह चौहान,प्रहलाद जोशी,गिरिराज सिंह,गजेंद्र सिंह शेखावत,अर्जुनराम मेघवाल, जी किशन रेड्डी,संजय बंदी,जोएल , सुकांतों मजूमदार,ओरांव,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,योगी आदित्यनाथ,हेमंत बिस्वा शरमा,,पुष्कर सिंह धामी,भजनलाल शर्मा,सम्राट चौधरी ,भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा,वसुंधरा राजे,लक्ष्मीकांत वाजपेई ,केशव प्रसाद मौर्य ,विनोद तावड़े,तरुण चुग,दुष्यंत गौतम,सुनील बंसल,वसुंधरा राजे ,कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेताओं के नाम शामिल है। इन नेताओं से आरएसएस के वरिष्ठ नेता और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर तीन  तीन नाम पूछे है पहली,दूसरी और तीसरी वरीयता भी नामो की पूछी गई है।

Odisha News:क्योंझर में बारिश का कहर, 18 पंचायतों का संपर्क टूटा; बाढ़ में डूबे सैकड़ों गांव

Related Post

होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के 88 भाजपा नेताओं के इस सर्वेक्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी भेजा गया है।
 नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस सर्वेक्षण में   किसको पहला नंबर मिला है इसका खुलासा अभी भी हुआ है लेकिन यह कहा जा रहा है कि जो  कवायद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को तय करने की आरएसएस और भाजपा को करना थी वह हो चुकी है अब सिर्फ मोहर लगना बाकी है। सब कुछ ठीक रहा तो उप राष्ट्रपति पद के चुनाव 9 सितंबर को खत्म होते ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मोहर लग जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा के  मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  का कार्यकाल 2023 में ही खत्म हो चुका है और उनका कार्यकाल लगातार बढ़ता जा रहा है जब तक  कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ना बन जाए।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक आधे से ज्यादा राज्यो में संगठन चुनाव भी  हो चुके है 37 में से 28 राज्यो में संगठन चुनाव पूरे हो चुके हैं।

नॉक-नॉक! राजधानी में 15 लाख से कम में घर खरीदने का आखिरी मौका, जानिए किस तारीख तक जारी है ये स्कीम

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026