Categories: देश

‘नेहरू जी ने देश के राष्ट्रपति को सोमनाथ मंदिर जाने नहीं दिया’ भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लगाए कई गंभीर आरोप

BJP Spokesperson Sudhanshu Trivedi: इंडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नेहरू जी को ताजमहल में जाने के बाद ताजगी महसूस होती है. जबकि मंदिरों में जाने के बाद डिप्रेसड फील करता हूं.

Published by Sohail Rahman

Sudhanshu Trivedi Interview: इंडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सेक्युलर नेशन होने के कारण नेहरू जी ने देश के राष्ट्रपति को सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन में जाने पर आपत्ति जताई थी, तो उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि एन.वी गाडगिल नेहरू सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.

उन्होंने ‘Government From Inside’ नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने साफ-साफ लिखा है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के नाते मैंने नेहरू के कहने पर अनेक मस्जिदों और दरगाहों की मरम्मत सरकारी खर्चे से करवाई.

नेहरू और कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप (Several serious allegations were made against Nehru and the Congress party)

उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि दरअसल, नेहरू जी और कांग्रेस के लोगों ने भारत के संविधान को पार्शियली मुस्लिम कॉन्स्टिट्यूशन बना दिया. पाकिस्तान और बांग्लादेश मुस्लिम देश बने, लेकिन भारत को संविधान के मुताबिक आंशिक मुस्लिम देश बना दिया गया, जिसे अब असलियत में सच्चा धर्मनिरपेक्ष देश बनाया जा रहा है.

Related Post

नेहरू जी का विरोध मंदिरों से था: भाजपा प्रवक्ता (Nehru was opposed to temples: BJP spokesperson)

नेहरू जी का विरोध मंदिरों से था. 17 मार्च 1959 को वे ललित कला अकादमी में एक भाषण देते हैं, जिसमें वे कहते हैं कि जब मैं दक्षिण भारत के मंदिरों में जाता हूं तो मेरी स्पिरिट डिप्रेस्ड महसूस करती है. मैं समझ नहीं पाता कि मेरी स्पिरिट डिप्रेस क्यों हो जाती है. लेकिन वहीं, जब मैं ताजमहल के सामने खड़ा होता हूं, तो मुझे बड़ी ताजगी महसूस होती है.

पूरी फैमिली बेहोश, मोबाइल-गहने गायब…बर्खास्त IAS पूजा खेडकर का नौकरानी को लेकर सनसनीखेज आरोप

सोमनाथ से लेकर बाबरी तक ये सब हिंदू मंदिरों के विरोध में थे और शरिया, पर्सनल लॉ बोर्ड और मदरसा के पक्ष में थे. तो वे सेक्युलर नहीं थे, इसे सूडो-सेक्युलरिज्म या छद्म धर्म निरपेक्षता कहते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि भारत में सेक्युलरिज्म खतरे में नहीं है, बल्कि सूडो-सेक्युलरिज्म के कारण भारत खतरे में है.

PM Modi ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ‘शौर्य यात्रा’ में लिया हिस्सा, मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के…

April 13, 2026

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026