Categories: देश

किसकी इतनी मजाल! BJP नेता को दे डाली गैंगरेप की धमकी, कौन हैं नवनीत राणा?

Navneet Rana News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकियां मिली हैं. आरोपियों ने धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है.

Published by Heena Khan

Navneet Rana Threat: इस आपराधिक दौर में जहां आम महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो वहीं साथ कई बॉडीगार्ड लेकर चलने वाली महिलाएं भी असुरक्षित हैं. अब आलम कुछ ऐसा है कि अपराधी और दरिंदे खुलेआम दुष्कर्म करते हैं और दुष्कर्म करने की धमकी देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकियां मिली हैं. आरोपियों ने धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है. नवनीत राणा को पहले भी कई बार ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हुए हैं.

जावेद ने भेजा था लेटर

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक यह पत्र हैदराबाद निवासी जावेद नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था. उसने कथित तौर पर स्पीड पोस्ट के ज़रिए महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा के कार्यालय को यह पत्र भेजा था. रिपोर्ट की माने तो पत्र में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दी गई है.

लेटर देखते ही भड़क गईं नवनीत

जैसे ही ये लेटर नवनीत राणा तक पहुंचा वैसे ही नवनीत राणा के निजी सहायक (पीए) मंगेश कोकाटे ने तुरंत अमरावती जिले के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं अब पुलिस एक्टिव हो गई है और आरोपी की तलाश कर रही है. धमकियों के पीछे की वजह और आरोपी के इरादे का पता लगाने के लिए भी कोशिशें जारी हैं. 

Related Post

कौन हैं नवनीत

मुंबई में जन्मी नवनीत राणा एक अभिनेत्री हैं और तेलुगु, हिंदी, पंजाबी और मलयालम फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. कहा जाता है कि उनकी मुलाकात रवि राणा से योग गुरु रामदेव द्वारा आयोजित एक योग शिविर में हुई थी. नवनीत और रवि ने 2011 में विवाह किया था. दोनों का विवाह 3,100 अन्य जोड़ों के साथ एक सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था. इस विवाह समारोह में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और योग गुरु रामदेव भी शामिल हुए थे. दिलचस्प बात यह है कि रवि रामदेव के भतीजे हैं. राणा स्वयं अमरावती के बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक हैं.

‘मेरा बेटा पूजा करता है और नमाज़ भी…’, तीन तलाक वाली ‘हक’ फिल्म पर भड़के हुए लोगों को इमरान हाश्मी का तगड़ा जवाब

Delhi Metro: खराब AQI को देखते हुए DMRC का बड़ा फैसला, जनता के साथ-साथ पर्यावरण को भी होगा फायदा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026