Categories: देश

Bhubaneswar bike stunt: प्रेमी जोड़े के ‘रोमांटिक स्टंट’ का वीडियो, बाइक पर किया प्यार का इजहार, जाना पड़ सकता है जेल

Bhubaneswar bike stunt: आजकल सोशल मीडिया पर लोग कई वीडियो अपलोड करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना उनके लिए भी परेशानी का कारण बन जाता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें प्रेमी जोड़ा बाइक पर स्‍टंट कर रहा है। क्‍या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Published by Mohammad Nematullah

भुवनेश्वर की सड़कों पर स्टंट करता प्रेमी जोड़ा, तस्वीरें हुईं वायरल  

अक्षय महाराणा की रिपोर्ट, Bhubaneswar bike stunt: आजकल सोशल मीडिया पर लोग कई वीडियो अपलोड करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना उनके लिए भी परेशानी का कारण बन जाता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें प्रेमी जोड़ा बाइक पर स्‍टंट कर रहा है। क्‍या है पूरा मामला आइए जानते हैं। ओड़िशा के राजधानी भुवनेश्वर के इन्फोसिटी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक और युवती ने बीच सड़क पर बाइक पर खतरनाक स्टंट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है जबकि युवती टंकी पर खतरनाक अंदाज़ में बैठी हुई है। न तो दोनों ने हेलमेट पहना था और न ही किसी प्रकार के ट्रैफिक नियमों का पालन किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह जोड़ा बिना रोक-टोक शहर की मुख्य सड़कों से होकर निकला और रास्ते में थाने के सामने से भी गुजरा। भुवनेश्वर में जगह-जगह ट्रैफिक मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद यह घटना कैसे नजरअंदाज हो गई, इस पर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि इतनी सख्त निगरानी के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर शक्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं। 

Related Post

Kanpur News: कानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी, 18 जुआरी गिरफ्तार

लोगों से मिली जानकारी

लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट सिर्फ कानून तोड़ने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। राजधानी जैसी जगह पर इस तरह की लापरवाही ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक सड़क को स्टंट का मंच बनाने की हिम्मत न करे।

‘मैने चिकन बिरयानी बनाई है’, जन्माष्टमी के दिन AIMIM के कट्टर मुस्लिम नेता ने किया सनातनियों को उकसाने का काम, हरकत पर औवेसी के भी…

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Mahashivratri 2026 Upay: रुद्राभिषेक के बाद बीमार इंसान के साथ कर दें ये चीज, झट से स्वस्थ हो जाता शख्स

Mahashivratri 2026 Upay: दो दिन बाद महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है. ऐसे में हम…

February 13, 2026

IND vs NAM: 93 रन से भारत की शानदार जीत, इशान-हार्दिक के अर्धशतक, वरुण ने बनाए तीन शिकार

IND vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रन…

February 12, 2026

साल का पहला सूर्य ग्रहण! क्या है रिंग ऑफ फायर? जानें उससे जुड़ी 5 अहम बातें

Surya Grahan 2026 Kab dikhega: 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होने वाला…

February 12, 2026

भारत कितनी बार हारा नॉन-टेस्ट टीम से? इंटरनेशनल मैच का रिकॉर्ड का पूरी लिस्ट यहां देखें

India vs Non-Test Team: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ने…

February 12, 2026

Imran Khan health Pakistan: इमरान खान की सेहत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेडिकल बोर्ड गठित करने और बेटों से संपर्क कराने का दिया आदेश

Imran Khan health Pakistan : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री…

February 12, 2026