Categories: देश

Bank Holiday: दिवाली ही नहीं, अक्टूबर में इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Diwali Bank Holiday: हाल ही में देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. वहीं आने वाले दिनों में छठ पूजा जैसे और भी त्योहार आ रहे हैं. इस दौरान देश भर के बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी. चलिए जान लेते हैं कि आने वाले त्योहारों में कब कब बैंक बंद रहेंगे.

Published by Heena Khan

Bank Holiday: जैसा की आप सभी जानते हैं कि देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है. वहीं अक्टूबर पूरी तरह त्योहारों से भरा एक महीना है. हाल ही में देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. वहीं आने वाले दिनों में छठ पूजा जैसे और भी त्योहार आ रहे हैं. इस दौरान देश भर के बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी. चलिए जान लेते हैं कि आने वाले त्योहारों में कब कब बैंक बंद रहेंगे.

जानिए कब कब बैंक रहेंगे बंद

देश में बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के कैलेंडर (RBI Calendar Holidays) के अनुसार काम करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और RBI द्वारा निर्धारित विशेष दिन शामिल होते हैं. बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जब तक कि कोई असाधारण परिस्थिति न हो. आइए अब जानें कि अक्टूबर में देश भर में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे.

यहां देखें पूरी लिस्ट

21 अक्टूबर

RBI कैलेंडर के अनुसार, 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजा)/दीपावली/गोवर्धन पूजा है. इस दिन भी देश भर के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

22 अक्टूबर

22 अक्टूबर को दिवाली (बली प्रतिपदा)/विक्रम संवत नववर्ष/गोवर्धन पूजा/बलीपदामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) है. इस अवसर पर गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.

23 अक्टूबर

23 अक्टूबर को भाई बिज/भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दिवाली)/भ्रातृ द्वितीया/निंगोल चक्कौबा है. इस अवसर पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

25 अक्टूबर, शनिवार

देश भर के सभी राज्यों में बैंक महीने के चौथे शनिवार को बंद रहेंगे.

26 अक्टूबर, रविवार

देश भर के सभी राज्यों में बैंक रविवार को बंद रहेंगे.

27 अक्टूबर

27 अक्टूबर को छठ पूजा (शाम की पूजा) है. इस अवसर पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे.

28 अक्टूबर

28 अक्टूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) है. इस दिन बिहार और झारखंड के बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती है. इस दिन गुजरात के बैंक बंद रहेंगे.

महाराष्ट्र के 12431 मर्द बने औरत! लेते रहे लड़कियों वाले इस स्कीम का पैसा, सरकार को 164 करोड़ का नुकसान

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026