Categories: देश

काटते ही हो जाता है अदृश्य, यूपी के इस शहर में अज्ञात कीड़े का कहर, एक की मौत से मची दहशत

ग्रामीणों ने अभी तक इस कीड़े को नहीं देखा है। इसलिए इसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने महामारी विशेषज्ञों की टीम गांव भेजी। वे भी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

Published by Ashish Rai

Aligarh News: अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव भकरौली में एक रहस्यमयी कीड़े से ग्रामीण भयभीत हैं। पिछले 21 दिनों में 22 लोगों को इस कीड़े ने काटा है। ताजा मामला सोमवार का है, जिसमें एक किशोरी को कीड़े ने काटा है। ग्रामीणों ने अभी तक इस कीड़े को नहीं देखा है। इसलिए इसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने महामारी विशेषज्ञों की टीम गांव भेजी। वे भी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

https://www.inkhabar.com/india/transgender-love-story-mp-bhopal-transgender-fir-mp-gender-change-case-bhopal-madhya-pradesh-crime-9858/

डीएम ने दिए निर्देश

डीएम संजीव रंजन ने वन एवं अन्य विभागों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी जांच करेंगे कि ग्रामीणों को कोई कीट या पीड़क काट रहा है या यह महामारी है।

Related Post

एक महिला की हो चुकी है मौत

गांव भकरौली में 21 दिन में 22 लोगों को कीट ने काटा है। अभी तक किसी ने नहीं देखा। मीरा देवी नामक महिला को भी कीट ने काटा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉगिंग भी कराई है, लेकिन ये घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।

रविवार रात को कीड़े ने बाएं हाथ में काटा

सोमवार को मोहर सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिवानी के बाएं हाथ में काटने का मामला सामने आया। उसने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक एक कीड़े ने उसके बाएं हाथ में काट लिया। उसे तेज दर्द और जलन होने लगी। इस दौरान उसने कीड़े को नहीं देखा।

https://www.inkhabar.com/india/gorakhpur-news-electricity-workers-united-against-electricity-privatization-nationwide-strike-up-news-9932/

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026