Categories: देश

एयर इंडिया का यात्रियों को बड़ा तोहफा, उड़ान के दौरान खामी पर एयरलाइन की तरफ से मिलेगा ये उपहार

Air India News: एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि कंपनी अब उड़ानों के दौरान सेवा में कमी की भरपाई करने के लिए यात्रियों को 'ई-वाउचर' देने की योजना बना रही है।

Published by Shubahm Srivastava

Air India News: एयर इंडिया से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि अब उड़ानों के दौरान सेवा में कमी की भरपाई करने के लिए यात्रियों को ‘ई-वाउचर’ देने की योजना बना रही है। विल्सन ने ये भी कहा कि हाल के कुछ दिनों में एयरलाइन के विमानों में आई गड़बड़ी की घटनाएं समूह के बड़े आकार को देखते पूरी तरह से सामान्य है।

यह योजना विमानों में तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों के रद्द होने और यात्रियों को सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करने के मद्देनजर लाई जा रही है। विल्सन ने एयर इंडिया समूह का बचाव करते हुए कहा कि सभी एयरलाइनों की तरह, उसे भी कई तरह की परिचालन स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से कुछ उसके नियंत्रण में हैं और कुछ नहीं।

पारदर्शिता को लेकर कंपनी प्रतिबद्ध

विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेल में कहा कि, एयरलाइनों को नियमित रूप से नियंत्रणीय और अनियंत्रित परिचालन परिदृश्यों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने पारदर्शिता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 

Related Post

हर दिन 1,200 से ज्यादा उड़ाने भरता है एयर इंडिया

विल्सन ने कहा “जब सबकी नज़रें हम पर होती हैं, तो समय पर, स्पष्ट और सटीक जानकारी और सही संदर्भ प्रदान करना बेहद ज़रूरी होता है। इसलिए हाल के हफ़्तों में, हम घटनाओं और आयोजनों की रिपोर्टिंग में, चाहे वे कितने भी छोटे क्यों न हों, सामान्य से कहीं ज़्यादा पारदर्शी रहे हैं। यह पारदर्शिता, समय के साथ, विश्वास बनाने में मदद करेगी।

हालांकि, शॉर्ट टर्म में, स्वाभाविक रूप से समाचार कवरेज में वृद्धि होती है, और एयर इंडिया समूह में हर दिन 1,200 से ज़्यादा उड़ाने भरता है – लगभग हर मिनट एक – के साथ, यह बहुत ज़्यादा लग सकता है। हालाँकि, हमारे पैमाने और आकार के संदर्भ में, घटना दर पूरी तरह से सामान्य है”।

PM Modi: BJP वर्कशॉप में आम कार्यकर्ता की तरह आखरी पंक्ति में बैठे नज़र आए PM मोदी

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026